फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुआरे से दूर होगी कब्ज और ब्लड प्रेशर की समस्या, कई बीमारियों से मिलेगी मुक्ति

Fri, 17 Jan 2020 08:35 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 17 Jan 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
dry dates health benefits in blood pressure and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दियों में अक्सर आपने लोगों को अखरोट, बदाम और कई सारे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते देखा होगा। ड्राईफ्रूट्स की तासीर बहुत गर्म होती है जो सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखते हैं। लेकिन आपने कभी ड्राईफ्रूट्स यानि बादाम, काजू, किशमिश और अखरोट के अलावा छुहारे के फायदे के बारे में सुना है। आपको बता दें कि छुहारा, खजूर के सूखने के बाद बनता है। प्राचीन काल से ही हमारे यहां लोग छुहारे का सेवन करते आ रहे हैं। आइए जानते हैं छुआरे से होने वाले फायदों के बारे में...

dry dates health benefits in blood pressure and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मासिक धर्म
हर महीने महिलाएं मासिक धर्म की समस्या का सामना करती हैं जिस दौरान उन्हें पेट दर्द, कमर दर्द के साथ ही पैरों में ऐंठन की परेशानी से गुजरना पड़ता है। ऐसे में अगर रोजाना छुहारे का सेवन किया जाए, तो मासिक धर्म के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मासिक धर्म खुलकर आता है।

dry dates health benefits in blood pressure and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज
डायबिटीज यानि शुगर की बीमारी में अक्सर लोगों को मीठा खाने का मना होता है। ऐसे में अगर सर्दियों या त्यौहारों पर मिठाई की जगह सीमित मात्रा में खजूर का हलवा या छुहारे का हलवा खाया जाए, तो वो नुकसान नहीं करेगा। क्योंकि छुहारे और खजूर प्राकृतिक रूप से मिठास लिए होते हैं और इनमें गन्ने से बनने वाली चीनी के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dry dates health benefits in blood pressure and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर
अगर आप बार-बार कम होते रक्तचाप की बीमारी से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से 3-4 छुहारे का सेवन करना चाहिए। आप छुआरों को गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इसके बाद गर्म दूध के साथ उबाल लें। उबले हुए दूध को सुबह-शाम सेवन करने से कुछ ही दिनों में कम रक्तचाप से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
dry dates health benefits in blood pressure and constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिस्तर पर पेशाब
आपका बच्चा भी रात को सोते समय अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देता है। तो इस समस्या को खत्म करने के लिए आपको बच्चे को रोजाना दिन में 2 छुहारे खिलाएं या रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। इससे शरीर में ताकत भी आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed