फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   drawing pictures help improve memory

लिखकर नहीं बल्कि इस कला से बना सकते हैं याददाश्त मजबूत

Sat, 31 Aug 2019 05:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 31 Aug 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
drawing pictures help improve memory
सभी यही चाहते हैं कि अपनी याददाश्त को बेहतर बना सकें और इसके लिए अलग अलग प्रयास करते रहते हैं। अगर आप कोई चीज जल्द ही भूल जाते हैं तो मन में उलझन रहती है। हालांकि कम याददाश्त के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कोशिश करके इसे बेहतर किया जा सकता है। कई शोध के अनुसार चित्र बनकार कोई भी घटना या चीज बेहतर तरीके से याद रखा जा सकता है। 
विज्ञापन

जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने में हमारी स्मृति का अहम योगदान होता है। जहां अस्वस्थ खान-पान और अनियमित दिनचर्या से इसे नुकसान पहुंच सकता है, वहीं ऐसी कई गतिविधियां हैं जिनके जरिए स्मृति को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। किसी नई जानकारी को याद रखने के लिए उसके नोट्स बनाने से बेहतर उसका चित्र बनाना होता है। अगर किसी सूचना को हम शब्दों की जगह किसी ऐसे चित्र का रूप दे सकें, जो उस जानकारी को याद करने में बेहतर हो तो ये हमारे लिए अधिक मददगार साबित हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

शब्दों की तुलना में तस्वीरें हमारे मस्तिष्क को आसानी से याद रहती हैं। यही वजह है कि चित्र नोट्स से ज्यादा प्रभावकारी साबित हो सकते हैं। कनाडा स्थित वाटरलू यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि यह तकनीक युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। कोई व्यक्ति भले ही चित्रकला में अच्छा न हो, लेकिन इस तकनीक से काम करने पर उसे स्मृति को अच्छा रखने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed