डॉ सिद्धार्थ गुप्ता
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। चिकित्सा सुविधाओं पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसी विकट परिस्थितियों में यदि आपको कोविड-19 संक्रमण का संदेह है तो आपके लिए इस समय परीक्षण कराना भी काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि समय रहते लक्षणों की पहचान करके घर पर ही इसका इलाज शुरू कर दिया जाए।
इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि यदि आपको कोविड-19 का संदेह है या फिर संक्रमण की पुष्टि हो गई है तो आपको क्या करना चाहिए और किन चीजों को नहीं करना चाहिए?
{"_id":"60855d2fb3e8ec23b0397683","slug":"dos-and-donts-if-you-have-covid-symptoms-or-tested-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद, जानें क्या करें, क्या न करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद, जानें क्या करें, क्या न करें?
Sun, 25 Apr 2021 08:59 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Sun, 25 Apr 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19 से बचाव ही बेहतर विकल्प
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदेह दिखते ही हो जाएं आइसोलेट
- फोटो : iStock
कोविड-19 का संदेह है तो क्या करें?
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता बताते हैं कि यदि आपको कोविड-19 का संदेह है तो-
एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता बताते हैं कि यदि आपको कोविड-19 का संदेह है तो-
- खुद को तुरंत आइसोलेट कर लें, ऐसे कमरे में रहें जहां पर आपके लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था हो।
- जल्द से जल्द आरटी-पीसीआर टेस्ट करा लें।
- इस दौरान घर पर ही रहें। कोविड-19 के हल्के लक्षणों वाले अधिकांश लोग अस्पताल में भर्ती हुए बिना घर पर ही ठीक हो सकते हैं।
- अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और लक्षणों पर नज़र रखें। यदि आपके साँस लेने में परेशानी है तो तुरंत अस्पताल जाएं।
बिना डॉक्टरी सलाह के न लें दवाइयां
- फोटो : Social Media
कोविड-19 का संदेह है तो क्या न करें?
इस स्थिति में-
इस स्थिति में-
- अपना भोजन, बर्तन और शौचालय दूसरे लोगों के साथ साझा न करें।
- सार्वजनिक परिवहन या टैक्सियों में जाने से बचें।
- डॉक्टरों से मिलने जाने के अलावा अन्य परिस्थितियों में घर से बाहर न निकलें।
- स्टेरॉयड, रेमेडिसविर आदि का खुद से प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 का पुष्टि के लिए कराएं आरटी-पीसीआर टेस्ट
- फोटो : iStock
कोविड-19 की पुष्टि हो जाने के बाद क्या करें?
- आरटी-पीसीआर टेस्ट के आधार पर डॉक्टर से संपर्क करके तुरंत दवाइयां लेना शुरू कर दें।
- घर पर ही रहें और अपने लक्षणों को ध्यान से मॉनिटर करें।
- यदि आपको लगता है कि लक्षण बिगड़ रहे हैं और आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो अस्पताल जाएं।
- पिछले दिनों आपके संपर्क में आए लोगों को सूचित कर दें जिससे वे भी सुरक्षात्मक उपायों का पालन कर सकें।
- आराम करें, पौष्टिक आहार लें और हाइड्रेटेड रहें।
- कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बताए गए सभी उपायों जैसे मास्क, हाथों को साफ करते रहना, सामाजिक दूरी बनाने जैसे नियमों का पालन करते रहें।
विज्ञापन
संक्रमण का पता लगने के बाद करें बचाव
- फोटो : pixabay
कोविड-19 की पुष्टि हो जाने के बाद क्या न करें?
-------------------
नोट: यह लेख एंटी कोरोना टास्क फोर्स, नोएडा के डॉ सिद्धार्थ गुप्ता से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
- स्टेरॉयड, रेमेडिसविर आदि का खुद से सेवन न शुरू करें।
- सार्वजनिक स्थानों जैसे कि कार्यालय, स्कूल, थिएटर, रेस्तरां आदि पर न जाएं।
- सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग से बचें।