फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: क्या धूम्रपान से कम हो जाता है कोविड वैक्सीन का असर?

Sat, 01 May 2021 05:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 01 May 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Does smoking reduce the effect of the Corona vaccine
कोरोना में धूम्रपान हो सकता है खतरनाक - फोटो : social media
कोविड-19 के तेजी से बढ़ती रफ्तार पर रोक लगाने के लिए सरकार ने देश में टीकाकरण की रफ्तार को तेज कर दिया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक मई से 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगने की शुरुआत हो चुकी है। वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं जैसे- वैक्सीन लगवाने के बाद क्या करना चाहिए, क्या नहीं? वैक्सीन लगवाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए आदि। लोगों के मन में ऐसा ही एक सवाल है कि क्या धूम्रपान करने से  वैक्सीन का असर खत्म हो जाता है?

आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।
 
Does smoking reduce the effect of the Corona vaccine
वैक्सीन के असर को कम कर सकता है धूम्रपान - फोटो : Pixabay

क्या धूम्रपान से कम हो जाता है वैक्सीन का प्रभाव
अमर उजाला से एक बातचीत के दौरान कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय कहते हैं कि जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है। कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद ऐसे लोगों को कुछ महीनों तक बिल्कुल भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए। डॉ अजीत कहते हैं कि सिगरेट से निकलने वाला टार वैक्सीन से बनी एंटीबॉडीज को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपको कुछ दिनों तक किसी भी तरह के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Does smoking reduce the effect of the Corona vaccine
धूम्रपान करने वालों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा - फोटो : Social Media

क्या कहता है डब्ल्यूएचओ?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी धूम्रपान करने वालों को सचेत किया हैं। डब्ल्यूएचओ कहता है कि धूम्रपान करने वाले लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है। धूम्रपान से फेफड़ों की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है और यह सांस संबंधी कई अन्य बीमारियों का भी कारण बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Does smoking reduce the effect of the Corona vaccine
टीकाकरण के बाद न करें शराब का सेवन - फोटो : PTI

शराब के सेवन को लेकर क्या कहते हैं डॉक्टर
विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद शराब का सेवन भी नहीं करना चाहिए। डॉ. अरविंदर सिंह सोइन कहते हैं कि टीका लेने के बाद दो हफ्ते तक शराब का सेवन बिल्कुल न करें। अल्कोहल टी-कोशिकाओं को प्रभावित कर देता है जिसके चलते लिवर में सूजन की समस्या आ सकती है। इसके अलावा अल्कोहल, वैक्सीन के प्रभाव को भी धीमा कर सकता है। 

विज्ञापन
Does smoking reduce the effect of the Corona vaccine
वैक्सिनेशन के बाद बरतें सावधानियां - फोटो : iStock
वैक्सिनेशन के बाद क्या सावधानियां बरतें
इस सवाल के जवाब में डॉ अजीत कहते हैं कि वैक्सीन लगवाने के बाद सामान्य तौर पर लोग निडर हो जाते हैं, आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। वैक्सीन की पहली डोज के बाद शरीर में इसका ज्यादा असर नहीं होता है, दूसरी डोज के बाद ही वैक्सीन की प्रभाविकता 80 फीसदी से ऊपर की देखी गई है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी आपको सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। टीकाकरण के बाद आप तो सुरक्षित हो जाते हैं पर अगर सावधानियां नहीं बरतेंगे तो जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, आपसे उन्हें संक्रमण जरूर होने का खतरा रहता है। 

-------------------
नोट: यह लेख एम्स में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अजीत सिंह ओबेरॉय से बातचीत और डॉ. अरविंदर सिंह सोइन के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed