फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या विश्वभर की वैक्सीन बनाने वाली संस्थाओं ने करोड़ों लोगों को कर दिया है नजरअंदाज? आप भी इनमें तो नहीं?

Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 04 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
does crores of people will not get corona vaccine may be you are one of them
क्या कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को नहीं लगेगी वैक्सीन? - फोटो : PTI

फाइजर वैक्सीन को स्वीकृति मिलने के बाद से सभी को लग रहा है कि अब वो दिन दूर नहीं जब विश्व कोरोना को मात दे देगा। लेकिन क्या करोड़ों लोगों को पीछे छोड़कर हम कोरोना को मात दे पाएंगे। विभिन्न वैक्सीन के ट्रायल्स हो चुके हैं लेकिन अभी तक वैक्सीन बनाने वाली किसी संस्था ने यह जिक्र नहीं किया है कि यह वैक्सीन कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को लग पाएगी या नहीं। कोई शोध ऐसा दावा नहीं करता कि कोरोना से ठीक हो चुके व्यक्ति को फिर से कोरोना नहीं हो सकता। भारत में ही कई लोग कोरोना से ठीक होने के बावजूद फिर से संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में अभी तक तो स्पष्ट नहीं है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों के लिए यह वैक्सीन उपयोगी है भी या नहीं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए विषय से जुड़ी अन्य जानकारी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

does crores of people will not get corona vaccine may be you are one of them
कोरोना से ठीक हो चुके लोगों पर नहीं हुए हैं वैक्सीन के ट्रायल - फोटो : Pixabay

किसी भी संक्रमित पर नहीं हुआ है ट्रायल
विश्वरभर में कोरोना को मात देने के लिए विभिन्न वैक्सीन के ट्रायल अंतिम चरण पर है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक किसी भी संस्था द्वारा कोरोना से ठीक हो चुके लोगों पर वैक्सीन के ट्रायल नहीं किए गए हैं। ऐसे में इस बात को लेकर तो संशय ही है कि क्या ये वैक्सीन उन लोगों के लिए भी उसी तरह से प्रभावशाली रहेगी जो पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

does crores of people will not get corona vaccine may be you are one of them
कोरोना से ठीक हो चुके लोगों का तो जिक्र ही नहीं है - फोटो : अमर उजाला

वैक्सीन लगाने की प्राथमिकता
सभी के दिमाग में अभी यह ही धारणा बनी हुई है कि वैक्सीन आते ही सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, बुजुर्गों को लगेगी, फिर सामान्य लोगों तक आएगी लेकिन इसमें गौर फरमाने वाली बात यह है कि कोरोना से ठीक हो चुके लोगों का जिक्र कहां है? क्या दुनिया यह मानकर बैठी है कि जो लोग पहले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, उन्हें वैक्सीन की कोई आवश्यकता ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
does crores of people will not get corona vaccine may be you are one of them
नए लक्षण आ सकते हैं सामने - फोटो : social media

कैसे होंगे परिणाम
विशेषज्ञों का कहना है कि बिल्कुल संभावना है जब अलग-अलग तरह की वैक्सीन बनकर बाजार में आ चुकी होगी और उसके बाद उन्हें पहले से कोरोना से एक बार संक्रमित हो चुके लोगों पर लगाकर देखा जाएगा तो तरह-तरह की नई समस्याएं और लक्षण सामने आएंगे। यह लक्षण खतरनाक भी हो सकते हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं को इतनी भारी मात्रा में मौजूद कोरोना संक्रमितों के लिए कोई नया समाधान खोजना होगा। जिसमें न जाने कितना समय खर्च होगा।

विज्ञापन
does crores of people will not get corona vaccine may be you are one of them
एंटीबॉडीज के भरोसे लड़ना होगा - फोटो : Pixabay

रोग- प्रतिरोधक क्षमता
एक बार कोरोना हो जाने के बाद रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करना इतना आसान नहीं है। लेकिन कोरोना से संक्रमित लोगों में एंटीबॉडीज का निर्माण अवश्य हो जाता है। साथ ही टी सेल और बी सेल भी उनका संरक्षण करती हैं। हालांकि यह बात नहीं कही जा सकती कि जिस व्यक्ति को एक बार कोरोना हुआ है, उसे फिर कभी नहीं होगा। तो क्या बस उम्मीदों के सहारे कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को अपनी सुरक्षा करनी होगी?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed