{"_id":"5c615f27bdec2211b705fb8e","slug":"doctor-reveals-chocolate-is-better-than-cough-syrup-for-curing-your-cough","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खांसी हो रही है तो खाएं चॉकलेट, कफ सीरप से पहले मिलेगा आराम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खांसी हो रही है तो खाएं चॉकलेट, कफ सीरप से पहले मिलेगा आराम
अगर आपको खांसी हो रही है तो आप चॉकलेट खा सकते हैं। इससे आपकी खांसी दूर हो जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि खांसी में कफ सीरप से ज्यादा असर चॉकलेट करती है और इसे खाने से फौरन राहत भी मिलती है। डॉक्टरों का कहना है कि चॉकलेट खांसी और श्वास संबंधी समस्याओं में दवाई से ज्यादा लाभकारी होती है। एक नए शोध में इस बात की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं क्या कहती है शोध
2 of 3
doctor
यूनिवर्सिटी ऑफ हल की कार्डियोवेसकुलर हेड प्रोफेसर ऐलन मोरिस का कहना है कि चॉकलेट से आपकी खांसी दूर हो जाती है। ऐलन मोरिस पिछले कई सालों से इस पर शोध कर रही हैं और उनका कहना है कि स्टडी में इस बात को देखा गया है कि अगर आपको खांसी हो रही है और आप कफ सीरप की जगह चॉकलेट खाते हैं तो इससे आपकी खांसी ठीक हो जाती है।
3 of 3
chocolate
इस स्टडी को 163 लोगों पर किया गया है और देखा गया कि कफ सीरप के मुकाबले चॉकटेल खाने वाले लोगों की खांसी जल्दी ठीक हो गई। शोध का कहना है कि चॉकलेट खाने से दो दिन में ही लोगों की खांसी दूर हो गई। हालांकि यह पहला शोध नहीं है जिसमें यह कहा गया है कि चॉकलेट खाने से खांसी दूर होती है। इससे पहले के शोधों में भी यह बात कही जा चुकी है। लंदन के इंपेरियल कॉलेज के शोध में भी यह बात कही जा चुकी है कि चॉकलेट में होने वाला कोका खांसी में फायदेमंद होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।