पुरुषों में गंजेपन की समस्या अधिक पाई जाती है। पुरुष एक उम्र के बाद गंजे होने लगते हैं। आपने भी गंजेपन को दूर करने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपनाए होंगे। लेकिन इसके बावजूद भी आपको कोई लाभ नहीं मिला होगा । कई बार आप अपने गंजेपन का दोष खुद को ही देने लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गंजेपन का असली कारण क्या है? नहीं न इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरुषों में गंजापन एक सामान्य बात क्यों है।
जानें, उम्र बढ़ने के साथ क्यों पुरुषों में गंजेपन की समस्या बन जाती है आम
क्यों होता है गंजापन ?
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पुरुषों में गंजेपन की समस्या अधिक पाई जाती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का गंजेपन का प्रतिशत अधिक है। इस गंजेपन को एंड्रोजेनिक एलोपेसिया या पैटर्न बॉल्डनेस के नाम से जाना जाता है। यह वह स्थिति है जब पुरुषों में बाल माथे से झड़ने शुरू होते हैं और फिर यह सिर के ऊपरी हिस्से से झड़ने लगते हैं।
ये हैं गंजेपन की वजह
पुरुषों के शरीर में डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन नाम के मेल सेक्स हॉर्मोन पाया जाता है। एक अध्ययन में बताया गया है कि यौवन अवस्था में पुरुषों के मांसपेशियां और सिर के ऊतक में खिंचाव होता है। जिसके कारण डी लड़कों के शरीर से डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन अधिर मात्रा में उत्पन्न होता है। इसके अलावा गंजेपन का एक कारण अनुवांशिक भी है।
ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स असंतुलित हो जाना
डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन की मात्रा जब अधिक हो जाती है तब ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स असंतुलित हो जाता है। ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स हेयर फॉलिकल्स में पाया जाता है , जो हमारे बालों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर से आवश्यक पोषक तत्व लेते हैं। ऐंड्रोजन रिसेप्टर्स ज्यादा हो जाने पर फॉलिकल्स सिकुड़ने लगते हैं ,जिसके कारण वह शरीर से जरूरी पोषण नहीं ले पाते हैं। यही कारण है कि इसके बाद बाल झड़ना शुरू हो जाता है।
इसलिए रहते हैं हमेशा गंजे
पुरुषों में तमाम उम्र इस हार्मोन का उत्पादन बना रहता है इसलिए वह जल्दी गंजेपन के शिकार हो जाते हैं। यह हार्मोन सिर पर नए बालों को आने से रोकता है।