फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: गर्भावस्था में दिवाली मनाते समय बरतें विशेष सावधानी, थोड़ी सी चूक बढ़ा सकती है आपकी दिक्कतें

Mon, 24 Oct 2022 12:11 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022 Safety Tips For Pregnant Women During Diwali Celebration In Hindi
दीपावली में गर्भवती रखें विशेष ख्याल - फोटो : istock

दीपावली का त्योहार उत्सव और आनंद का होता है। चारों तरफ जगमगाती रोशनी जीवन में सकारात्मकता का संचार करती है, त्योहार की मिठाइयां जीवन में नए रस घोलती हैं। पर इस आनंद के बीच सेहत को लेकर भी सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। खान-पान में गड़बड़ी जहां डायबिटीज के रोगियों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है, वहीं पटाखों को जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण फेफड़ों-सांस से संबंधित समस्याओं का जोखिम रहता है। इन सबके बीच गर्भवती को भी विशेष सावधानी बरतते रहने की सलाह दी जाती है। 



डॉक्टर्स कहते हैं, गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव हो रहे होते हैं। इसमें आपको आहार, दिनचर्या आदि को लेकर विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। आपकी जरा सी भी लापरवाही आपके साथ शिशु की सेहत पर भी असर डाल सकती है। गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ दीपावली कैसे मनाएं, आइए इस बारे में कुछ बेहद जरूरी बातों को जानते हैं। त्योहारों के इस मौसम में इसका ध्यान रखना जरूर सुनिश्चित करें।

Diwali 2022 Safety Tips For Pregnant Women During Diwali Celebration In Hindi
गर्भावस्था में प्रदूषण से बचाव जरूरी - फोटो : Pixabay

प्रदूषण और शोर से करें बचाव

दीपावली रोशनी और उत्साह का त्योहार है। हालांकि, इस दौरान जलाए जाने वाले पटाखों का धुआं आपकी सेहत के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है। पटाखों के धुंए के साथ इसकी तेज आवाज भी गर्भवती और शिशु की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। पटाखों के प्रदूषण से बचें, खुद पटाखों को न जलाएं, न ही इसके धुंए के सीधे संपर्क में आएं। यह सांस की समस्याओं का कारण बन सकता है, जिसका असर बच्चे की सेहत को लिए भी हानिकारक माना जाता है।

Diwali 2022 Safety Tips For Pregnant Women During Diwali Celebration In Hindi
गर्भावस्था में आहार का रखें ख्याल - फोटो : istock

मिठाइयों का अधिक सेवन नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्भावस्था के दौरान डायबिटीज का जोखिम भी अधिक होता है। गर्भकालीन मधुमेह न सिर्फ आपकी स्वास्थ्य जटिलताओं को बढ़ा सकता है साथ ही यह प्रीटर्म बर्थ यानी कि समय से पहले बच्चे के जन्म का भी कारण हो सकता है। यही कारण है कि गर्भावस्था के दौरान सभी को आहार का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दीपावली में ज्यादा मिठाइयां या तली-भुनी चीजों को खाने से बचें, इससे डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022 Safety Tips For Pregnant Women During Diwali Celebration In Hindi
गर्भवती बरतें विशेष सावधानी - फोटो : Pixabay

किसी भी प्रकार के चोट या जलने से बचें

गर्भवती को पटाखे न जलाने की सलाह दी जाती है। इस अवस्था में चूंकि तेजी से खुद का बचाव कर पाना कठिन होता है ऐसे में पटाखों से आपको चोट या जलने का खतरा हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान शरीर कमजोर और अतिसंवेदनशील होता है ऐसे में किसी भी प्रकार की चोट का असर भ्रूण को भी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप अतिरिक्त सावधानी बरतें और घर के भीतर रहकर ही त्योहार का आनंद लें।

विज्ञापन
Diwali 2022 Safety Tips For Pregnant Women During Diwali Celebration In Hindi
गर्भावस्था में अच्छी नींद जरूरी - फोटो : istock

शरीर को पूरा आराम और अच्छी नींद दें

त्योहारों को दौरान साफ-सफाई और भागा-दौड़ी में शरीर के आराम से कोई समझौता न करें, इसके अलावा रात में पर्याप्त नींद प्राप्त करना भी आपके लिए बहुत आवश्यक है। नींद पूरी न होने से शारीरिक और मानसिक रूप से कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं का जोखिम होता है, जिससे भ्रूण की सेहत पर भी असर हो सकता है। इस तरह की किसी भी दिक्कत से बचे रहने के लिए शरीर को पूरा आराम देने के साथ रात में अच्छी नींद लेना जरूर सुनिश्चित करें।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed