फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: त्योहारों का सीजन और मिठाइयां कहीं बढ़ा न दें आपका वजन, इन बातों का सभी रखें विशेष ख्याल

Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2022, How to Control Weight in Festive Season tips to follow this deepawali to stay healthy
दीपावली में वजन का सभी रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock

धनतेरस, दीपावली और भाई दूज, त्योहारों के इस सीजन का सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। लोगों से मिलना-जुलना, मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान इन त्योहारों को काफी खास बनाते हैं। पर ध्यान रहे, इन चीजों का अधिक मात्रा में सेवन करना न सिर्फ आपके वजन को बढ़ा सकता है, साथ ही इसके सेहत पर कई प्रकार के अन्य दुष्प्रभाव होने का भी जोखिम रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्योहार आते ही मिठाइयां और तले हुए खाद्य पदार्थों को लेकर मन में लालच आना स्वाभाविक है, पर इन सबके बीच हम सभी को कैलोरी की मात्रा और सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। ये खाद्य पदार्थ तेजी से वजन बढ़ाने का कारण हो सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मिठाइयों और तली-भुनी चीजों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इनका ज्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को पहले से डायबिटीज की समस्या है उन्हें अपने आहार को लेकर और भी सावधानी और सतर्कता बरतते रहना चाहिए।

त्योहारों के इस मौसम में अपने आहार और दिनचर्या में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप न सिर्फ वजन बढ़ने के जोखिम को कम कर सकते हैं, साथ ही त्योहारों का सेहतमंद आनंद भी पा सकते हैं। 

Diwali 2022, How to Control Weight in Festive Season tips to follow this deepawali to stay healthy
त्योहारों में वजन को कंट्रोल करने के उपाय - फोटो : iStock

स्वस्थ और संतुलित आहार का रखें ध्यान

दीपावली में सेहत का ध्यान रखने और वजन को कंट्रोल रखने के लिए आहार को लेकर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है। मिठाइयों और स्नैक्स का सेवन कम से कम करे, ये कैलोरी में अधिक होती हैं और तेजी से वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। कैलोरी में अधिक होने के कारण इन चीजों के अधिक सेवन से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने का भी जोखिम होता है। कैलोरी की मात्रा का सभी लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Diwali 2022, How to Control Weight in Festive Season tips to follow this deepawali to stay healthy
व्यायाम से कंट्रोल में रहता है आपका वजन - फोटो : Istock

नियमित योग-व्यायाम का करें अभ्यास

वजन को नियंत्रित रखने के लिए योग-व्यायाम को सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना जाता है। त्योहारी मौसम में यह और भी आवश्यक हो जाता है। योग के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने और फिट रहने में मदद मिल सकती है। यदि आप नियमित व्यायाम के साथ हल्की मात्रा में मिठाइयां-स्नैक्स खा भी लेते हैं तो कैलोरी बर्न के कारण वजन पर इसके दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। सभी लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यायाम की आदत संपूर्ण फिटनेस में आपके लिए मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2022, How to Control Weight in Festive Season tips to follow this deepawali to stay healthy
डिटॉक्स ड्रिंक्स के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

शरीर को करें डिटॉक्स

शरीर को डिटॉक्स करने वाली प्रक्रियाओं को करके त्योहारी सीजन में मिठाइयों-स्नैक्स के दुष्प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए लगातार पानी पीते रहना सबसे सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है। फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करना भी इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है। यह प्राकृतिक डिटॉक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और शरीर से विषाक्तता को कम करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से कैलोरी बढ़ने का भी खतरा नहीं होता है, साथ ही यह शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की भी आसनी से प्राप्त करने में मदद कर सकती हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed