फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड से ठीक होने के बाद डायबिटिक रोगी ऐसा रखें अपना खान-पान? भूलकर भी न खाएं ये फल

Thu, 27 May 2021 12:11 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 27 May 2021 12:11 PM IST
विज्ञापन
diet plan for diabetic covid patients, know what not to eat in diabetes
कोविड के बाद कैसे हो डायबिटिक रोगियों का खान-पान - फोटो : सोशल मीडिया

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


देश इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबला कर रहा है। वायरस में म्यूटेशन और नए स्ट्रेनों के कारण इस बार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के रोजाना संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आई है, जो काफी राहत देने वाली खबर है। इसके साथ कोरोना से ठीक हो रहे लोगों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। पर क्या यहां सब सही ठीक हो गया है? ऐसा सवाल इसलिए जहन में आ रहा है क्योंकि  कोविड से ठीक होने के बाद भी लोगों को गंभीर थकान और कमजोरी का अनुभव हो रहा है। इतना ही नहीं कोरोना के जिन संक्रमितों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें रिकवरी में और वक्त लग सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खान-पान का विशेष ध्यान देकर इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। डायबिटीज के रोगियों को यहां विशेष सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनको प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने वाले आहार का सेवन करना होता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि डायबिटीज रोगियों के लिए पोस्ट कोविड आहार कैसा होना चाहिए?

diet plan for diabetic covid patients, know what not to eat in diabetes
आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत - फोटो : Social media

शुगर को नियंत्रित करने पर ध्यान दें
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक मधुमेह रोगियों के लिए कोविड-19 से ठीक होने के बाद आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संक्रमण के दौरान और ठीक होने के बाद बहुत से लोगों को थकान और अन्य दिक्कतें महसूस हो रही हैं। मधुमेह के रोगियों का शुगर लेवल भी संक्रमण के बाद बढ़ा हुआ देखा जा रहा है, ऐसे में इन लोगों को सिर्फ वही खाद्य-पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को ताकत देने के साथ शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करें। इन दोनों में से एक में भी कमी, रिकवरी को प्रभावित कर सकती है। आइए इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स जानते हैं।

diet plan for diabetic covid patients, know what not to eat in diabetes
राजमा, चना, दाल का सेवन बढ़ाएं - फोटो : Social media
प्रोटीन युक्त आहार लेना चाहिए
आहार और पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज रोगियों को कोविड से ठीक होने के बाद तेज रिकवरी के लिए आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाहिए। प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और उनके निर्माण के लिए बहुत आवश्यक होता है। आमतौर पर राजमा, चना, दाल जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं साथ ही इनमें शुगर की भी मात्रा कम होती है। कोविड से ठीक हो चुके मधुमेह रोगियों को अपने आहार में चिकन, अंडे और मछली, दूध, दही और पनीर को शामिल करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diet plan for diabetic covid patients, know what not to eat in diabetes
इन फलों का सेवन न करें - फोटो : Pixabay
ऐसे फलों के सेवन से बचें
मौसमी फलों को विटामिन और खनिजों का बेहतर स्रोत माना जाता है। विटामिन और खनिज, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा कई फल फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में मदद करते हैं। हालांकि मधुमेह के रोगियों को केला, आम और चीकू जैसे फलों के सेवन से बचना चाहिए।
 
विज्ञापन
diet plan for diabetic covid patients, know what not to eat in diabetes
खाने में साबुत अनाज का सेवन बढ़ा दें - फोटो : Social media
साबुत अनाज 
कोविड से ठीक हो चुके रोगियों को आहार में साबुत अनाजों को जरूर शामिल करना चाहिए। साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होने के साथ रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा साबुत अनाज आवश्यक विटामिन और खनिजों से भी भरपूर होते हैं। अपने आहार में रागी, बाजरा और ज्वार जैसे साबुत अनाजों को शामिल करने का प्रयास करें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed