फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकती है शुगर

Fri, 26 Feb 2021 11:02 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 26 Feb 2021 11:02 AM IST
विज्ञापन
Diabetic patients should not eat these fruits in Hindi
इन फलों का सेवन न ही करें - फोटो : Social Media

कहा जाता है कि मर्ज कोई भी फल कभी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं लेकिन यदि आपको डायबिटीज हुआ है, तब बहुत जरूरी है कि अन्य चीजों के साथ ही आप इस बात का भी ख्याल रखें कि किन फलों का सेवन आपको लगभग अब से त्याग ही देना है। कई सारे फलों में चीनी और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कि अचानक से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ाकर आपके सेहत को प्रभावित कर सकती है इसलिए अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है कि आप इन फलों का सेवन न ही करें। अगली स्लाइड्स के माध्यम से डाइटीशियन द्वारा सुझाए गए फलों का सेवन मधुमेह के मरीज भूलकर भी न करें।  

 

 

 

Diabetic patients should not eat these fruits in Hindi
चीनी का मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है - फोटो : Social media

आम
आम एक ऐसा फल है जो कि अधिकांश लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है। पसंदीदा फल होने के पीछे कारण भी यह होता है कि यह एक मीठा फल है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को गलती से भी आम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनकी सेहत को प्रभावित करता है। आम किसी भी प्रजाति का क्यों न हो, उसमें चीनी का मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जो कि डायबिटीज के मरीज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

Diabetic patients should not eat these fruits in Hindi
चीकू में कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है - फोटो : social media

चीकू
चीकू का सेवन भी डायबिटीज के मरीज के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है क्योंकि चीकू के सेवन से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ने लगता है, जो कि मरीज के लिए समस्या खड़ी कर सकता है। चीकू में कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है इसलिए कम या ज्यादा मात्रा में या जूस के रूप में, किसी भी तरह से डायबिटीज के मरीज को इस फल का सेवन नहीं ही करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetic patients should not eat these fruits in Hindi
अंगूर में शुगर लेवल हाई होता है - फोटो : सोशल मीडिया

अंगूर
डायबिटीज के मरीजों का अंगूर का लालच बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि अंगूर दिखने में भले ही छोटे- छोटे होते हैं लेकिन यदि मधुमेह के मरीज इनका सेवन कर लें तो समस्या उनके लिए बड़ी-बड़ी खड़ी हो सकती है क्योंकि अंगूर में शुगर लेवल हाई होता है, जो कि शरीर में ग्लुकोज की मात्रा को बहुत अधिक बढ़ाता है इसलिए चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार इसका सेवन नहीं ही करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
Diabetic patients should not eat these fruits in Hindi
केले में लगभग 14 ग्राम शुगर और 105 कैलोरी होती है - फोटो : social media
केला
स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए केला एक बहुत अच्छा फल है लेकिन डायबिटीज के मरीज यदि केले का सेवन करते हैं तो उनके लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। एक सामान्य केले में लगभग 14 ग्राम शुगर और 105 कैलोरी होती है। इतनी अधिक मात्रा में कैलोरी और शुगर का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है इसलिए केले का छोटा सा हिस्सा या उसका शेक आदि भी इन मरीजों को नहीं लेना चाहिए। 
चिकित्सकीय परामर्श
डॉ प्रिया चीतले, डाइटीशियन
अपोलो राजश्री हॉस्पिटल, इंदौर
अनुभव- 20 वर्ष
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed