फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, जानिए डायबिटीज-हृदय रोगियों के लिए ये कितनी खतरनाक

Tue, 31 Oct 2023 05:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Oct 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Delhi pollution latest news air quality in very poor category know its health effects
वायु प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें - फोटो : istock

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में अमूमन हर साल दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, हालांकि इस बार दीपावली से पहले ही यहां की वायु गुणवत्ता काफी बिगड़ती हुई देखी जा रही है। रविवार की सुबह यहां वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 266 दर्ज किया गया। इस तरह के प्रदूषण वाले वातावरण में सांस लेना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है।



राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय करते रहने की सलाह दी गई है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने इसे स्टेज 2 की श्रेणी में रखा है। 

इससे पहले शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 248 था, पिछले 10 दिनों से यहां लगातार हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों के लिए इस तरह की वायु गुणवत्ता स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।

Delhi pollution latest news air quality in very poor category know its health effects
प्रदूषण के कारण सेहत को होने वाले नुकसान - फोटो : istock

बढ़ रहा है पीएम 2.5 का असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, वायु प्रदूषण के कारण हवा में सूक्ष्म कणों (पीएम2.5) का खतरा भी बढ़ रहा है, इस तरह के वातावरण में रहना आपको कई बीमारियों के प्रति संवेदनशील बना सकता है। PM2.5 युक्त हवा में सांस लेने से हृदय रोग, अस्थमा और जन्म के समय कम वजन जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। यह आपमें कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों के जोखिमों को भी बढ़ाने वाली स्थिति मानी जाती है।

इसके अलावा यदि आप पहले से ही कुछ बीमारियों जैस डायबिटीज, श्वसन रोग या हृदय की समस्याओं के शिकार रहे हैं तो वायु प्रदूषण के कारण हालात के और भी गंभीर रूप लेने का जोखिम हो सकता है।

Delhi pollution latest news air quality in very poor category know its health effects
डायबिटीज की जटिलताएं - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों पर प्रदूषण का दुष्प्रभाव

वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से न सिर्फ टाइप-2 डायबिटीज होने का जोखिम रहता है साथ ही पहले से ही डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए भी ये जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है। वायु प्रदूषण के कारण शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने और रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने का जोखिम रहता है। ये नकारात्मक प्रभाव रक्त शर्करा को नियंत्रित करने वाली इंसुलिन की शक्ति को कमजोर कर सकती है। 

अध्ययनों में वायु प्रदूषण को आंतों में अस्वास्थ्यकर रूप से बदलाव करते हुए भी देखा गया है, जो संभावित रूप से टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाने वाली स्थिति है।



View this post on Instagram

A post shared by Amar Ujala (@amarujala)

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi pollution latest news air quality in very poor category know its health effects
प्रदूषण का हृदय की सेहत पर असर - फोटो : istock

हृदय रोगों के लिए समस्याकारक

वायु प्रदूषण के कारण डायबिटीज के अलावा हदय की सेहत पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। शोध से पता चलता है कि कणीय प्रदूषण के अल्पकालिक और दीर्घकालिक संपर्क दोनों ही दिल के दौरे और हृदय रोग के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया पीएम2.5 हृदय की गति में बदलाव, कार्डियक इस्किमिया जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। जिन लोगों को पहले से हार्ट की समस्या रही है उनको बचाव के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Delhi pollution latest news air quality in very poor category know its health effects
प्रदूषण का श्वसन तंत्र पर असर - फोटो : Pixabay

श्वसन रोगों का भी बढ़ जाता है खतरा

हवा में मौजूद सूक्ष्म कण (पीएम2.5 ) इतने छोटे होते हैं कि वे श्वसन पथ में गहराई तक प्रवेश कर सकते हैं, जिससे फेफड़ों को गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। ये स्थिति आंख, नाक, गले और फेफड़ों में जलन के साथ खांसी, छींक आना जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसके अलावा वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहना आपके श्वसन तंत्र को गंभीर क्षति पहुंचा सकती है जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed