फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाना खाने के तुरंत बाद शौच के लिए जाने की समस्या को न करें नजरअंदाज, काम आएंगे ये उपाय

Mon, 02 Nov 2020 05:40 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Defecation problem after every meal know gastrocolic reflex causes and treatment in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ होने में उसके पाचन तंत्र के सही और सुचारू रूप से काम करने की अहम भूमिका होती है। अगर पाचन तंत्र सही न हो तो हमारी दिनचर्या ही बिगड़ जाती है। बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है कि पार्टी वगैरह में या कहीं बाहर, वह चाह कर भी भोजन नहीं कर पाते हैं। फिर चाहे उनकी पसंदीदा डिश ही क्यों न सामने परोसी गई हो। इसके पीछे कारण होती है, उनकी गैस्ट्रो समस्या। दरअसल, ऐसे लोगों को खाने के कुछ ही देर बाद शौच लगने लगता है। खाने के तुरंत बाद टॉयलेट न भागना पड़ जाए, इसलिए वे बाहर कहीं खाने से परहेज करते हैं। कई बार तो भूख होने के बावजूद वे खाने से परहेज करते हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है?

Defecation problem after every meal know gastrocolic reflex causes and treatment in hindi
toilet - फोटो : Social Media

सुनने में भले ही यह अजीब लगता है, लेकिन बहुत सारे लोगों के साथ यह समस्या होती है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें टॉयलेट जाना पड़ता है। लंबे समय तक यह समस्या रहे तो व्यक्ति की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल इस समस्या को मेडिक्ल टर्म में गैस्ट्रोकॉलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है। ये समस्या वैसे लोगों को ज्यादा होती है, जो शुरुआत में लंबे समय तक शौच को रोककर रखते हैं। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट और खाने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए।

Defecation problem after every meal know gastrocolic reflex causes and treatment in hindi
खाना को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए - फोटो : Pixabay

ये उपाय आएंगे काम
वरिष्ठ गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि आजकल लोग खानपान को लेकर लापरवाही करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में खाने पर ज्यादा समय नहीं देते। इस समस्या से बचने के लिए उनकी सलाह है कि

  • खाना को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए
  • अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए
  • एक या दो बार बहुत ज्यादा खाने से बेहतर है कि 3 से 4 बार में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Defecation problem after every meal know gastrocolic reflex causes and treatment in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आहार में शामिल करें ये चीजें 

  • डॉ. सिंह के मुताबिक, इस समस्या से बचने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल जरूर करना चाहिए।
  • फाइबर युक्त आहार में सेब, नाशपाती, साबुत अनाज, मटर, ब्रोकली, सेम और दाल वगैरह का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
Defecation problem after every meal know gastrocolic reflex causes and treatment in hindi
सलाद - फोटो : सोशल मीडिया
  • डॉ. सिंह की सलाह है कि डाइट में कच्चे सलाद, अदरक, अनानास, दही, अमरूद वगैरह को भी शामिल करना चाहिए।
  • इसके साथ ही केले, आम, पालक, टमाटर, नट्स, और शतावरी आदि आहारों को भी शामिल करना चाहिए, क्योंकि इनमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed