फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कोविशील्ड वैक्सीन के कारण हो सकता है रक्त संबंधी यह विकार, अध्ययन में दावा

Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
covishield vaccine may causes low platelet in some cases, study says
कोरोना वैकसीन पर अध्ययन - फोटो : Social media

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ वैक्सीनेशन को सबसे प्रभावी उपाय मानते हैं। हाल ही में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने पर जोर दिया है। भारत में कोरोना की फिलहाल तीन वैक्सीन- कोविशील्ड, कोवैक्सीन और रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक उपलब्ध है। देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस बीच वैक्सीनेशन को लेकर प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इसके कुछ गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को सचेत किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (जिसे भारत में कोविशील्ड के नाम से जाना जाता है) रक्त संबंधी एक विकार का कारण बन सकती है।


इस अध्ययन ने लोगों के मन में तमाम तरह से डर का माहौल बना दिया है। गौरतलब है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में कोविशील्ड वैक्सीन की ही उपलब्धता है। आइए जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने कोविशील्ड वैक्सीन के कारण सामने आई किस समस्या के बारे में लोगों को सचेत किया है?

covishield vaccine may causes low platelet in some cases, study says
कोविशील्ड वैक्सीन के कारण रक्त में प्लेटलेट की कमी के मामले - फोटो : Pixabay

रक्त में हो सकती है प्लेटलेट्स की कमी
ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग के अनुसंधानकर्ताओं के नेतृत्व में हुए अध्ययन में पाया गया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के कारण रक्त में प्लेटलेट्स की कमी हो सकती है। इस समस्या को इडियोपैथिक थ्रोम्बोसाइटोपेनिक प्यूरपरा (आईटीपी) के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों में रक्त का थक्का बनने के मामले भी देखने को मिले हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन के कारण आईटीपी की समस्या हो सकती है, हालांकि इसके मामले बहुत ही कम देखने को मिले हैं। यह अध्ययन जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है।

covishield vaccine may causes low platelet in some cases, study says
बुजुर्गों में देखी गईं ज्यादा दिक्कतें - फोटो : पीटीआई

उम्रदराज लोगों में ज्यादा खतरा
वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति प्रति 10 लाख खुराक में करीब 11 मामलों में हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि लोगों में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने के सामान्य तौर पर कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं जबकि कुछ मामलों में रक्तस्राव या फिर खून का थक्का जमने की समस्या हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 65 से 70 साल की आयु वाले लोगों (जिन्हें पहले से ही दिल की बीमारी, मधुमेह या किडनी की बीमारी हो) में इसका खतरा अधिक देखने को मिला है। जबकि कम उम्र के लोगों में ऐसे मामले बहुत ही कम देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
covishield vaccine may causes low platelet in some cases, study says
कोरोना वैक्सीन के कारण आईटीपी के मामले - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने बताया कि चूंकि टीकाकरण कराने वाले बहुत कम लोगों में आईटीपी के मामले देखने को मिले हैं, इस वजह से खून के थक्के जमने के अन्य प्रकारों के लिए भी क्या वैक्सीनेशन जिम्मेदार हो सकता है, इस बारे में पता नहीं लगाया जा सका है। खून के थक्के जमने के अन्य प्रकारों में अति दुर्लभ सेरेब्रेल वेनोस साइनस थ्रोम्बोसिस या सीवीएसटी (दिमाग में खून का थक्का जमने की घटना) शामिल है।

विज्ञापन
covishield vaccine may causes low platelet in some cases, study says
वैज्ञानिकों ने कहा वैक्सीनेशन अभियान को रोकें नहीं - फोटो : iStock

फाइजर वैक्सीन में ऐसा खतरा नहीं
वैज्ञानिकों ने स्कॉटलैंड में टीका लगवा चुके 54 लाख लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया। अनुसंधानकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के बाद इन लोगों में आईटीपी, खून के थक्के जमने और रक्त स्राव की घटनाओं का विश्लेषण किया। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह के डर को देखते हुए भी वैक्सीनेशन अभियान प्रभावित नहीं होना चाहिए। कोविशील्ड के अलावा वैज्ञानिकों ने फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन पर भी इस तरह का अध्ययन किया, हालांकि उसमें आईटीपी के जोखिम नहीं पाए गए हैं। अन्य टीकों को अध्ययन में शामिल नहीं किया गया था।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
COVID-19 vaccination and immune thrombocytopenia

अस्वीकरण नोट: यह लेख जर्नल नेचर मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बताए गए समस्याओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। इस शोध के डर से वैक्सीन लेने बंद न करें, भारतीयों पर इस तरह का अब तक कोई भी अध्ययन नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed