फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children vaccination: अब 12-14 साल के बच्चों का भी होगा वैक्सीनेशन, जानिए कौन-कौन से टीके हैं उपलब्ध?

Mon, 14 Mar 2022 04:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Mar 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccination for 12-14 age group in india, know all about available vaccines
बच्चों का टीकाकरण - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए भारत सरकार ने अब 12-14 आयुवर्ग के बच्चों के लिए भी टीकाकरण की मंजूरी दे दी। बुधवार (16 मार्च) से इस आयु वाले बच्चों का भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। अब तक 15 साल से अधिक आयु वाले बच्चों के टीकाकरण की ही अनुमति थी।  सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि 'बच्चे सुरक्षित हैं तो देश सुरक्षित है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब 12-14 साल की आयु वाले बच्चों का भी बुधवार से टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे कारगर हथियार है। माता-पिता, अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।'



भारत में 12-18 साल तक के बच्चों और किशोरों के लिए दूसरे वैक्सीन को भी आपातकालीन उपयोग को मंजूरी मिलीहै। अब बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के कॉर्बेवैक्स वैक्सीन को भी बच्चों के लिए प्रयोग में लाया जा सकेगा। इससे पहले अब तक भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को प्रयोग में लाया जा रहा था। वहीं जाइकोब-डी वैक्सीन को 15-18 साल की आयु वाले बच्चों के लिए आपातकालीन उपयोग को मंजूरी मिली थी। अब देश में 12-14 की आयु वाले बच्चों के लिए दो वैक्सीन हो गई हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इन टीकों के बारे में जानते हैं, साथ ही जानते हैं कि अध्ययनों में इन्हें बच्चों के लिए कितना असरदार पाया गया है? 

Covid vaccination for 12-14 age group in india, know all about available vaccines
बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी - फोटो : Pixabay

भारत बायोटेक की कोवाक्सिन
अब तक देश में बच्चे के लिए भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन प्रयोग में लाया जा रहा थी। अध्ययन में बच्चों में संक्रमण के मध्यम से लेकर गंभीर लक्षणों तक में इस वैक्सीन की प्रभाविकता करीब 78 फीसदी की पाई गई थी। यह निष्क्रिय वायरस पर आधारित कोविड-19 का टीका है। इसे तैयार करने के लिए कोरोना के निष्क्रिय वायरस को प्रयोग में लाया गया है जो शरीर में पहुंचकर बिना संक्रमण फैलाए प्रतिरक्षा प्रणाली को एंटीबॉडीज बनाने का संकेत देती है।

Covid vaccination for 12-14 age group in india, know all about available vaccines
देश में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

कॉर्बेवैक्स वैक्सीन
बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की कॉर्बेवैक्स, दूसरा टीका है जिसे 12 साल तक के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। 21 फरवरी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 12-18 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए इस वैक्सीन को अंतिम मंजूरी दी थी। अध्ययनों में इस टीके को बच्चों पर 78 फीसदी तक असरदार पाया गया था। कॉर्बेवैक्स, भारत की पहला स्वदेशी विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। इसे तैयार करने के लिए स्पाइक प्रोटीन की तरह फ्रेग्मेंट्स का इस्तेमाल किया गया है जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है। इस टीके में हानिरहित एस-प्रोटीन होता है, जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली पहचान लेती है और अगली बार संक्रमण की स्थिति में एंटीबॉडी के उत्पादन में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid vaccination for 12-14 age group in india, know all about available vaccines
बच्चों के लिए जाइकोब-डी वैक्सीन - फोटो : Twitter@RT

जायडस कैडिला की जाइकोब-डी वैक्सीन
दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन जाइकोब-डी को भी अध्ययनों में बच्चों के लिए असरदार पाया गया है। इसी साल 3 जनवरी को इस वैक्सीन को 15-18 साल के बच्चों में आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी गई थी। अन्य टीकों के विपरीत, जाइकोब-डी निडिल फ्री वैक्सीन है। इसे फार्माजेट नामक एक  एप्लीकेटर के माध्यम से इंजेक्ट किया जाता है। यह वैक्सीन प्लास्मिड डीएनए वैक्सीन है जो प्लास्मिड नामक डीएनए अणु के गैर-प्रतिकृति वर्जन का उपयोग करके तैयार की गई है। यह शरीर में सार्स-सीओवी-2 वायरस के मेंब्रेन पर मौजूद स्पाइक प्रोटीन का एक हानिरहित वर्जन तैयार करने में मदद करेगी। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed