{"_id":"5fa19d4a9836f30dcf4ffc8c","slug":"covid-19-worldwide-germany-to-start-soon-rapid-antigen-test-to-stop-coronavirus-spread","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जर्मनी जल्द शुरू करेगा ये जांच, 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जर्मनी जल्द शुरू करेगा ये जांच, 20 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल चीन से फैले कोरोना वायरस से दुनिया के 210 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। मार्च से कोरोना का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में एक लंबे समय तक लॉकडाउन लगा रहा, जिससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। इसके बाद चरणश: अनलॉक के जरिए गतिविधियां शुरू हुई। अब एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। यूरोप के कई देशों में फिर से लॉकडाउन लगाया जाने लगा है। वहीं, कई अन्य देश संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए अन्य उपाय अपना रहे हैं। इसी कड़ी में जर्मनी ने कोरोना जांच तेज करने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट तकनीक अपनाने का फैसला किया है।
2 of 5
Coronavirus Test
- फोटो : iStock/Amar Ujala
विशेषज्ञों ने चेताया है कि सर्दियों में कोरोना का कहर बढ़ सकता है। यूरोप के कई देश कोरोना संक्रमण की बढ़ती दूसरी लहर को रोकने की कोशिश में लगे हैं। इधर, जर्मनी ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए रैपिड एंटीजन परीक्षण पर भरोसा जताया है। अपनी जांच क्षमता बढ़ाने के लिए जर्मनी ने यह तरीक अपनाने का फैसला लिया है।
3 of 5
Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
बता दें कि अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में जर्मनी कोरोना संक्रमण को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में कामयाब रहा है। अब इसने हर महीने लाखों एंटीजन परीक्षण करने की योजना बनाई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि हम अब एंटीजन टेस्ट जैसी एक नई रणनीति लागू करने जा रहे हैं। इससे काफी हद तक संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Coronavirus Test
- फोटो : Social Media
रैपिड एंटीजन टेस्ट किफायती तकनीक है और महज 15 से 20 मिनट में जांच रिपोर्ट आ जाती है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि आरटीपीसीआर टेस्ट की तुलना में रैपिड एंटीजन टेस्ट कम विश्वसनीय होते हैं। इसका उपयोग नर्सिंग होम में रहने वाले रोगियों, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों का परीक्षण करने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दुनियाभर के लोगों को कोरोना की एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने अंतिम चरण का ट्रायल पूरा होने से पहले ही वैक्सीन को मंजूरी दे दी और आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत, अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन समेत कई अन्य देश भी वैक्सीन पर कामयाबी के करीब हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोरोना की कुछ सुरक्षित और कारगर वैक्सीन उपलब्ध होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।