फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: दुनियाभर में ज्यादातर स्टील्थ ओमिक्रॉन संक्रमितों में देखे जा रहे हैं ऐसे लक्षण, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

Mon, 21 Mar 2022 02:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Mar 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
covid 19 world update in hindi today, most common stealth omicron symptoms
दुनियाभर में बढ़े कोविड-19 के केस - फोटो : Pixabay

दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। चीन और यूके जैसे देशों में हालात बिगड़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने हालिया रिपोर्ट में सभी देशों को कोरोना से बचाव को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन देशों में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीए.2 (स्टील्थ ओमिक्रॉन) को संक्रमण में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण माना जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के मूल वैरिएंट से अधिक संक्रामक हो सकता है जिसको लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।  यह डेल्टा जितना घातक तो नहीं था, लेकिन अधिक संक्रामक होने के कारण दुनियाभर में इसके प्रसार की रफ्तार काफी तेज हो सकती है।



ऑफिस ऑफ़ नेशनल स्टैटिस्टिक्स कोविड-19 इन्फेक्शन सर्वे के सबसे हालिया डेटा में पूरे यूके में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वैसे तो संक्रमितों में लक्षण हल्के देखे जा रहे हैं, हालांकि इसका तेजी से फैलना लोगों को आसानी से संक्रमित कर रहा है। इस वैरिएंट से बचाव के लिए लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि यूके में ज्यादातर संक्रमितों में स्टील्थ ओमिक्रॉन के किस तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं?

covid 19 world update in hindi today, most common stealth omicron symptoms
ओमिक्रॉन सब वैरिएंट BA.2 के मामले बढ़े - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?
दुनियाभर में एक बार फिर से बढ़ते संक्रमण का कारण बने स्टील्थ ओमिक्रॉन के लक्षणों को लेकर अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने एक लाख जोई कोविड एप उपयोगकर्ताओं के डेटा का अध्ययन किया। ऐप के अनुसार, यूके में कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसके अलावा लोगों में नाक बहने की समस्या को सबसे सामान्य पाया गया है। यूके में करीब 80 फीसदी कोरोना संक्रमितों में यह लक्षण देखा जा रहा है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट नाक को प्रभावित करता है।

covid 19 world update in hindi today, most common stealth omicron symptoms
कोरोना में नाक बहने की समस्या - फोटो : pixabay

संक्रमितों में बहती नाक की समस्या
अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक कोरोना संक्रमितों में बहुत अधिक नाक बहने की समस्या देखी जा रही है। मेडिकल की भाषा में इस समस्या को राइनोरिया के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें नाक की ग्रंथियों से अत्यधिक स्राव होने लगती है। नाक या साइनस में संक्रमण के कारण यह समस्या अधिक होती है। कोरोना को लेकर हुए कई अध्ययनों में वायरस के नाक की ग्रंथियों को प्रभावित करने वाले संकेतों के बारे में पता चलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
covid 19 world update in hindi today, most common stealth omicron symptoms
स्टील्थ ओमिक्रॉन के केस - फोटो : iStock

ओमिक्रॉन के लक्षणों के बारे में जानिए
शोधकर्ताओं का कहना है कि संक्रमितों को नाक बहने के अलावा ओमिक्रॉन से संबंधित कई और लक्षणों का भी अनुभव हो सकता है। इस बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ओमिक्रॉन संक्रमितों के कारण गले में खरोंच जैसी समस्या, सिरदर्द, लगातार खांसी आने, गला बैठने, रात को पसीना आने और ठंड लगने के अलावा थकान और शरीर-जोड़ों का दर्द की भी दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
covid 19 world update in hindi today, most common stealth omicron symptoms
कोरोना संक्रमण से बचाव आवश्यक - फोटो : pixabay

क्या है विशेषज्ञ की सलाह?
अमर उजाला से बातचीत में कोविड मामलों के विशेषज्ञ और इंटेंसिव केयर यूनिट के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सौरभ अवस्थी कहते हैं, जिस तरह से दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, ऐसे में भारत में भी लोगों को लगातार सावधानी बरतते रहने की आश्यकता है। कोरोना से बचाव के उपायों को लगातार प्रयोग में लाते रहना चाहिए जिससे संक्रमण के जोखिम और प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सके। वैक्सीनेशन सबसे बड़ा हथियार है, सभी लोगों को जल्द से जल्द टीके की दोनों खुराक ले लेनी चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed