फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: आप अपनी जांच कहां और कैसे करवा सकते हैं?

Wed, 20 May 2020 02:43 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Covid 19  Updates: Where and How Can I Get Coronavirus test Corona testing lab in India
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बहुत मुमकिन है कि अबतक आपको कोविड-19 के लक्षण पता चल गए होंगे। इसके प्रमुख लक्षण हैं - खांसी और बुखार। लेकिन जरूरी नहीं है कि इन लक्षणों का मतलब आपको कोरोना हो गया है। ये सामान्य फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको डर है तो आप क्या कर सकते हैं?

  • पहला तरीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड हेल्प लाइन नंबर जारी किया है और मेल आईडी भी दी है। जिसपर आप किसी भी वक्त संपर्क कर सकते हैं। 24X7 टोल फ्री नंबर है - 1075। एक और हेल्प लाइन नंबर है - 011 23978046। मेल आईडी है - ncov2019@gmail.com

Covid 19  Updates: Where and How Can I Get Coronavirus test Corona testing lab in India
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • मान लीजिए आपने 1075 नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले आपसे सबसे पहले आपके लक्षणों के बारे में पूछेंगे। आप किस राज्य के किस जिले के जोन में रहते हैं, ये पूछेंगे।
  • इसके बाद आपको अपने जिले के संबंधित अधिकारी या नोडल अफसर का नंबर और मेल आईडी दे दिया जाएगा।
  • उनसे आप संपर्क करेंगे तो आपको ये पता चल जाएगा कि आप अपने नजदीक की किस लैब में जाकर टेस्ट करा सकते हैं। ये लैब सरकारी भी हो सकती है और प्राइवेट भी।
  • अगर कोई संक्रमित पाया जाता है और आप उसके संपर्क में आए हैं तो प्रशासन आपकी स्वत: जाँच भी कर सकता है।

 

Covid 19  Updates: Where and How Can I Get Coronavirus test Corona testing lab in India
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दूसरा तरीका
अबतक ज्यादातर सरकारी लैब में टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट लैब को भी इसकी इजाजत दी गई है। हालांकि आप सीधे प्राइवेट लैब में जाकर टेस्ट नहीं करा सकते। आपको इसके लिए किसी डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन की जरूरत होगी, जो आपको लिखकर दे कि आपको कोविड-19 का टेस्ट कराने की जरूरत है। इसके आधार पर आप प्राइवेट लैब से टेस्ट करा सकते हैं। प्राइवेट लैब में टेस्ट कराने के लिए आपको 4500 रुपये तक देने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19  Updates: Where and How Can I Get Coronavirus test Corona testing lab in India
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लाल पैथ लैब के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद लाल बताते हैं कि कोरोना टेस्ट के लिए आईसीएमआर ने कुछ नियम तय किए हैं। मरीज अगर उन नियमों में फिट होता है तभी डॉक्टर उसे टेस्ट कराने की सलाह देता है। डॉक्टर की लिखित सलाह यानी प्रेस्क्रिप्शन देखने के बाद ही टेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Covid 19  Updates: Where and How Can I Get Coronavirus test Corona testing lab in India
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

किस-किसके टेस्ट हो सकते हैं?
आईसीएमआर की टेस्टिंग रणनीति के मुताबिक इन लोगों का टेस्ट किया जाएगा। टेस्टिंग स्ट्रेटेजी में सोमवार को कुछ बदलाव भी किए गए हैं -

  • जिनमें कोरोना के लक्षण हों (आईएलआई लक्षण) और जो पिछले 14 दिनों के अंदर विदेश से आए हों। आईएलआई लक्षण यानी जिनमें 38 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा बुखार और खांसी के साथ एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हो।
  • जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं और उनमें लक्षण हों (आईएलआई लक्षण)।
  • कोरोना को नियंत्रित करने के काम में लगे स्वास्थ्य कर्मी/फ्रंटलाइन वर्कर जिनमें आईएलआई लक्षण हों।
  • सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के मरीज। यानी जिनमें 38 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा बुखार और खांसी के साथ एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हो और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed