फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Hotspots: दिल्ली से लेकर केरल तक भारत में कोरोना वायरस के 'हॉटस्पॉट' कैसे बने ये 10 इलाके

Wed, 01 Apr 2020 12:05 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Apr 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Spread How these places made Coronavirus hotspots in India within few days
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं(File Photo) - फोटो : PTI

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहे हैं। देश में कुछ इलाके ऐसे हैं जो कोरोना वायरस के 'हॉटस्पॉट' बन गए हैं, यानी यहां दूसरे इलाकों के मुकाबले कहीं ज्यादा मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन हॉटस्पॉट्स की पहचान की है और स्थिति नियंत्रित करने के लिए खास रणनीति भी बनाई है, ताकि यहां से कम्युनिटी ट्रांसमिशन की संभावना को टाला जा सके।



मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा, "सरकार सुनिश्चित कर रही है कि इन हॉटस्पॉट की ठीक तरह से निगरानी की जाए, ताकि वायरस ना फैले। केंद्र सरकार कोविड-19 के उभरते हॉटस्पॉट की लगातार पहचान कर रही है और वहां कड़ी क्लस्टर नियंत्रण रणनीति लागू कर रही है।"

हालांकि लव अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि ये एक संक्रमित बीमारी है, इसलिए कोई संख्या निर्धारित नहीं की जाएगी कि इतने संक्रमित लोग होने पर कोई इलाका 'हॉटस्पॉट' घोषित होगा। "अगर सरकार को लगेगा कि किसी इलाके में संक्रमण के बड़े पैमाने पर फैलने की संभावना है तो सिर्फ एक मामला सामने आने पर भी उस इलाके को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा।"

Covid 19 Spread How these places made Coronavirus hotspots in India within few days

अबतक कौन-से इलाके बने हॉटस्पॉट
आप लगातार खबरों में देख-पढ़ रहे होंगे कि दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, गुजरात जैसे राज्यों से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इन राज्यों में हर जगह कोरोना का प्रकोप है, बल्कि यहां कुछ खास इलाके हैं, जहां एक साथ बहुत सारे लोग संक्रमित हो रहे हैं। ये हॉटस्पॉट हैं -

  • निजामुद्दीन, दिलशाद गार्डन, नोएडा, मेरठ, भीलवाड़ा,
  • अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, कासरगोड और पथानामथिट्टा
Covid 19 Spread How these places made Coronavirus hotspots in India within few days
निजामुद्दीन में कोरोना का कहर - फोटो : PTI

निजामुद्दीन, दिल्ली 
इस महीने की शुरुआत में हुए एक धार्मिक आयोजन की वजह से दिल्ली का निजामुद्दीन इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक इस आयोजन में करीब 1700 लोग शामिल हुए थे। अब इन लोगों में से 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 700 को क्वॉरन्टीन कर दिया गया है।

दिलशाद गार्डन, दिल्ली
दिल्ली के इस इलाके से लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। अबतक दस से ज्यादा लोग यहां कोरोना संक्रमित मिले हैं। हाल में यहां एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने से नौ लोग संक्रमित हो गए थे। दिलशाद गार्डन में कई लोगों को अलग-थलग करके भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Spread How these places made Coronavirus hotspots in India within few days

नोएडा, उत्तर प्रदेश
नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमित इलाका है। यहां अबतक 38 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक इनमें ज्यादातर वो लोग हैं, जो विदेश से यात्रा करके लौटे हैं।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे और अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद नोएडा के डिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट को बदल दिया गया। इसके अलावा स्टेट इम्यूनाइजेशन ऑफिसर और ज्वाइंट डाइरेक्टर एपी चतुर्वेदी को खास तौर पर नोएडा में पोस्ट कर दिया गया है, जो स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं। उनके मुताबिक नोएडा में एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई है और कंट्रोल रूम में मैन पावर बढ़ाने की बात चल रही है।

वहीं, नोएडा में एक ही कंपनी के 16 कर्मचारियों के पॉजिटिव पाए जाने पर कंपनी को सील कर दिया गया है और कहा जा रहा है कि कंपनी ने अधिकारियों ने ट्रैवल हिस्ट्री छिपाई और वापस आकर साथ काम करने वाले लोगों को संक्रमित किया। प्रशासन ने कंपनी पर एफआईआर भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Covid 19 Spread How these places made Coronavirus hotspots in India within few days

मेरठ, उत्तर प्रदेश
अकेले मेरठ में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 19 लोग सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात में भी मेरठ के कुछ लोग शामिल थे। रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का मामला खबरों में छाया रहा। मेरठ के सीएमओ के मुताबिक इस परिवार का एक शख्स तीन घरों में भी गया था, इसलिए इलाके के 50 अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात में अबतक कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन मौते अकेले अहमदाबाद में हुई है। अहमदाबाद में फिलहाल 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से 14 विदेश से आए थे, दो दूसरे राज्यों से आए थे और सात लोकल संक्रमण की वजह से प्रभावित हुए। इसे देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। ड्रोन से पेट्रोलिंग हो रही है, सीआरपीएफ की टीम आ चुकी है। जरूरत के सामान लोगों के घरों तक ही पहचाने की कोशिशें हो रही हैं और 1200 बेड का केविड हॉस्पिटल तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed