{"_id":"605d7bcb8ebc3ee64c6c14d2","slug":"coronavirus-vaccine-update-russia-starts-large-scale-trials-of-third-covid-19-vaccine-covivac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: रूस ने बनाई कोरोना वायरस की तीसरी वैक्सीन, शुरू किया ट्रायल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोविड-19: रूस ने बनाई कोरोना वायरस की तीसरी वैक्सीन, शुरू किया ट्रायल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। पूरे विश्व में अब तक 12 करोड़ 60 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 27 लाख से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इस बीच कई देशों में टीकाकरण अभियान तो चल ही रहे हैं, साथ ही वैक्सीन को लेकर एक और अच्छी खबर भी सामने आ रही है। गुरुवार को इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने रूस के एक मंत्री का हवाला देते हुए बताया कि रूस ने कोरोना की तीसरी वैक्सीन भी बना ली है, जिसका नाम 'कोविवैक' है। बताया जा रहा है कि इसके तीसरे चरण का ट्रायल भी शुरू हो गया है। हालांकि मॉस्को में इसके इस्तेमाल के लिए आपातकालीन स्वीकृति मिल चुकी है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी मंत्री ने बताया कि फिलहाल 'कोविवैक' वैक्सीन का उत्पादन चल रहा है और जल्द ही इसका वितरण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुमाकोव रिसर्च सेंटर की योजना सालाना इस वैक्सीन की 10 लाख खुराक के उत्पादन की है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, चुमाकोव सेंटर के प्रमुख ने बताया कि 'कोविवैक' के तीसरे चरण का ट्रायल इस साल के मध्य तक पूरा हो जाएगा।
3 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
रूस में फिलहाल कोरोना की दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है, स्पूतनिक-वी और एपिवैककोरोना। इसमें स्पूतनिक-वी सबसे लोकप्रिय है। इस देश में अब तक 43 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने दावा किया है कि रूस में नवंबर तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चूंकि कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है और इसके नए-नए स्ट्रेन सामने आ रहे हैं, लेकिन रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन कोरोना के सभी स्ट्रेन पर असरदायक है। रूस के गमलेया रिसर्च सेंटर ने हाल ही में एक अध्ययन किया था, जिसमें ये पाया गया कि यह वैक्सीन ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
माना जा रहा है कि भारत में भी स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल को मंजूरी मिल सकती है। यहां इसके तीसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है। हैदराबाद स्थित मशहूर दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिलने के बाद देश में इसका ट्रायल शुरू किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।