फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oxford Corona Vaccine Update: भारत में बड़े पैमाने पर तैयार होगी कोरोना की वैक्सीन, इस कंपनी का अहम रोल

Tue, 21 Jul 2020 06:54 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 21 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update Of Oxford Astrazeneca Chadox1 Ncov-19 Azd1222 serum institute to makes Covid vaccine india
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर में 120 से ज्यादा वैक्सीन पर शोध जारी है, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के स्टेज में है। इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका(AstraZeneca) की वैक्सीन को बड़ी सफलता मिली है। इस वैक्सीन (AZD1222) के पहले और दूसरे फेज के ह्यूमन ट्रायल में वैक्सीन सफल साबित हुई है और अब तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। खबरों के मुताबिक, भारत में इसकी लॉन्चिंग से पहले वैक्सीन का ट्रायल भी किया जाएगा। यह वैक्सीन भारत को कबतक मिलेगी, भारत में कब इसका ट्रायल होगा, वैक्सीन का कब और कितना उत्पादन होगा, वैक्सीन महंगी होगी या सस्ती होगी? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

Coronavirus Vaccine Update Of Oxford Astrazeneca Chadox1 Ncov-19 Azd1222 serum institute to makes Covid vaccine india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

भारतीय कंपनी की अहम भूमिका

  • एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस वैक्सीन के उत्पादन में भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की अहम भूमिका है। सीरम इंडिया वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी कंपनियों में से है। इस कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि भारत में क्लीनिकल ट्रायल के लिए कंपनी एक हफ्ते के अंदर लाइसेंस लेने की खातिर भारतीय दवा नियामक के पास आवेदन करेगी।
Coronavirus Vaccine Update Of Oxford Astrazeneca Chadox1 Ncov-19 Azd1222 serum institute to makes Covid vaccine india
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

100 करोड़ खुराक में से आधी भारत को

  • सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पहले ही यह बात कह चुकी है कि वह जितनी वैक्सीन बनाएगी, उनमें से 50 फीसदी भारत और बाकी अन्य देशों के लिए होगा। पहले चरण में 100 करोड़ खुराक के उत्पाद की बात कही जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जब ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन तैयार होने पर भारत को आधी खेप यानी 50 करोड़ खुराक मिल सकती है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update Of Oxford Astrazeneca Chadox1 Ncov-19 Azd1222 serum institute to makes Covid vaccine india
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

कबतक आएगी, क्या हो सकती है कीमत

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के अदार पूनावाला ने कहा है कि आम लोगों के लिए ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। यह वैक्सीन सस्ती होगी या महंगी, इस पर उन्होंने कहा कि अभी बताना जल्दबाजी होगी। हालांकि इतना तय है कि वैक्सीन की कीमत आम लोगों की पहुंच के हिसाब से तय होगी। वहीं, दूसरी ओर माना यह भी जा रहा है कि सरकार आम लोगों तक नि:शुल्क पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update Of Oxford Astrazeneca Chadox1 Ncov-19 Azd1222 serum institute to makes Covid vaccine india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
लॉन्चिंग से पहले भारत में होगा ट्रायल 
  • वैक्सीन के अभी पहले और दूसरे चरण के ट्रायल के नतीजे ही आए हैं। तीसरे फेज का ट्रायल ब्राजील में पांच हजार लोगों पर चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका में भी ऐसा ही ट्रायल होना है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी भी भारत में ट्रायल करेगी। कंपनी अगले हफ्ते तक डीजीसीआई से आवेदन कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed