फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की 'कोवैक्सीन' में ब्राजील के निजी क्लीनिकों ने दिखाई दिलचस्पी, 50 लाख डोज की खरीद के लिए किया समझौता

Mon, 04 Jan 2021 11:31 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine of India Brazil Private Clinics Seek Deal For Bharat Biotech Covid Vaccine Covaxin
कोवैक्सीन - फोटो : PTI

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रविवार को कोरोना की दो वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी, जिसमें एक स्वदेशी वैक्सीन भी है, जिसका नाम 'कोवैक्सीन' है। इसे भारत बायोटेक कंपनी ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर बनाया है। हालांकि इसको लेकर अब सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के आंकड़े जारी किए बिना इसे अनुमति कैसे दे दी गई, लेकिन इस बीच सबसे बड़ी बात ये है कि ब्राजील की निजी हेल्थ क्लीनिक एसोसिएशन ने भी इस भारतीय वैक्सीन में अपनी दिलचस्पी दिखाई है और 'कोवैक्सीन' की 50 लाख खुराक की खरीद के लिए बातचीत की है। 

Coronavirus vaccine of India Brazil Private Clinics Seek Deal For Bharat Biotech Covid Vaccine Covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक्स ने अपनी वेबसाइट पर पुष्टि की है कि भारत की वैक्सीन 'कोवैक्सिन' को खरीदने के लिए भारतीय फर्म के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो वर्तमान में नैदानिक परीक्षण (क्लीनिकल ट्रायल) के अंतिम चरण में है। हालांकि ब्राजील की स्वास्थ्य नियामक इकाई द्वारा इस समझौते पर मुहर लगनी अभी बाकी है।  

Coronavirus vaccine of India Brazil Private Clinics Seek Deal For Bharat Biotech Covid Vaccine Covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ वैक्सीन क्लीनिक्स का कहना है कि ब्राजील में संपन्न परिवार से आने वाले लोग इस स्वास्थ्य क्लीनिक पर भरोसा करते हैं और सरकार से इतर वह निजी क्लीनिक में वैक्सीन लगवाने में दिलचस्पी दिखाएंगे। इस संघ के अध्यक्ष गेराल्डो बारबोसा ने कहा कि भारत बायोटेक के साथ उनका समझौता सरकार के किसी भी समझौते में हस्तक्षेप नहीं करेगा, क्योंकि यह अतिरिक्त तौर पर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine of India Brazil Private Clinics Seek Deal For Bharat Biotech Covid Vaccine Covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील की सरकार ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक की खरीद सुनिश्चित की है, लेकिन अभी तक यहां टीकाकरण की तारीख का एलान नहीं किया गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने कहा है कि सरकारी योजना के तहत ब्राजील में सभी लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा, जो इसके इच्छुक हैं। 



विज्ञापन
Coronavirus vaccine of India Brazil Private Clinics Seek Deal For Bharat Biotech Covid Vaccine Covaxin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील में चीन की वैक्सीन को भी मंजूरी दी जा सकती है। हाल ही में ब्राजील के शोधकर्ताओं ने सिनोवैक बायोटेक की वैक्सीन के ट्रायल डाटा का खुलासा किया था और कहा था कि यह वैक्सीन ब्राजील में करीब 50 फीसदी कारगर है। साओ पाउलो राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि यह वैक्सीन ब्राजील में आपातकालीन उपयोग के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ पर्याप्त प्रभावी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed