फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covaxin Update: कोरोना की देसी वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर क्या है अपडेट जानकारी?

Thu, 09 Jul 2020 01:49 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine india latest news today Covaxin human trial updates in Hindi
Covaxin Latest Updates - फोटो : ICMR

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इंतजार है तो बस इसकी वैक्सीन का। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक ने मिलकर कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे 15 अगस्त तक लॉन्च किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस देसी वैक्सीन Covaxin का ह्यूमन ट्रायल देश के 12 संस्थानों में शुरू हो रहा है। वैक्सीन का कोड नेम BBV152 रखा गया है। अगर यह वैक्सीन 15 अगस्त तक लॉन्च हो जाती है तो यह संभवत: विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन होगी। आइए जानते हैं इस वैक्सीन को लेकर अपडेट जानकारी क्या है: 

Coronavirus Vaccine india latest news today Covaxin human trial updates in Hindi
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : ट्विटर
  • भारत बायोटेक कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. कृष्णा एल्ला का कहना है कि यह देश में तैयार होने वाली कोरोना की पहली वैक्सीन है। इसे आईसीएमआर और राष्ट्रीय विषाणुविज्ञान संस्थान (NIV) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, वैक्सीन को हैदराबाद के जीनोम वैली के बायो-सेफ्टी लेवल 3 हाई कंटेनमेंट फैसिलिटी में तैयार किया गया है। 
Coronavirus Vaccine india latest news today Covaxin human trial updates in Hindi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
  • भारत बायोटेक कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI), सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पहले और दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल शुरू करने की मंजूरी दे दी है। डॉ. एल्ला के मुताबिक, सीडीएससीओ के सपोर्ट और गाइडेंस के कारण इस प्रोजेक्ट को कम समय में अप्रूवल मिला। हमारी रिसर्च टीम ने बिना थके, बिना रुके काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine india latest news today Covaxin human trial updates in Hindi

एम्स, पटना में 10 जुलाई से ट्रायल

  • ट्रायल के लिए आईसीएमआर ने उन्हीं संस्थानों को चुना है, जहां पर क्लिनिकल फार्माकॉलोजी विंग है और ह्यूमन ट्रायल में अनुभवी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स हैं। 10 जुलाई से एम्स पटना में वैक्सीन का ट्रायल शुरू होगा। वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद के निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) में ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine india latest news today Covaxin human trial updates in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • चयनित 12 संस्थानों में ट्रायल के लिए प्रतिभागियों ने एनरोलमेंट करना शुरू कर दिया है। वहीं, वैक्सीन के सैंपल को भी एक केंद्र पर गुणवत्ता और सुरक्षा जांच से गुजारा जा रहा है। बीते शुक्रवार से शुरू हुए ये जांच अगले हफ्ते तक पूरा होने की उम्मीद हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसमें जल्दबाजी नहीं की जा सकती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed