फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: भारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन और किसे मिलेगी पहले? क्या यह फ्री होगी? जानिए ताजा अपडेट्स

Sun, 01 Nov 2020 01:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India coronavirus information in hindi coronavirus question answer
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से चार करोड़ 64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 12 लाख के पार हो गई है। भारत में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 81 लाख 84 हजार से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि यहां लोग जल्दी से ठीक भी हो रहे हैं और साथ ही मृत्यु दर भी लगातार घट रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि पूरी तरह से कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो पड़ेगी ही। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि वैक्सीन आ गई तो सबसे पहले किसे मिलेगी और क्या यह मुफ्त में मिलेगी?

Coronavirus vaccine in India coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी?  

  • दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉ. नरेश गुप्ता के मुताबिक, 'सभी लोग कह रहे हैं कि वैक्सीन आ जाएगी, जल्दी आ जाएगी, लेकिन ये साफ है कि अगले साल से पहले तक नहीं आएगी। उसमें भी जून-जुलाई तक जाकर ही लोगों को मिल पाएगी। अगर फरवरी-मार्च तक आ जाए तो काफी अच्छा है।' 
Coronavirus vaccine in India coronavirus information in hindi coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • चूंकि शुरुआत में वैक्सीन की मात्रा सीमित होगी, इसलिए पहले वैसे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जो वायरस के बीच रहकर लगातार काम कर रहे हैं। जैसे कि- डॉक्टर्स, नर्स, अन्य स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी आदि। इसके अलावा बुजुर्गों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी कुछ ऐसा ही कहा है। सत्तासीन पार्टी भाजपा ने बिहार में अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर वो चुनाव जीते तो बिहार के लोगों को वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी। हालांकि इस पर बवाल होने के बाद केंद्र सरकार ने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोरोना की मौजूदा स्थिति को कैसे देखते हैं? 

  • डॉ. नरेश गुप्ता कहते हैं, 'सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे देश में रिकवरी रेट बढ़ रहा है और मृत्यु दर भी काफी कम हो गई है। लेकिन ये महामारी खत्म नहीं हुई है। पूरे देश में केस कम हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली में केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। हालांकि दिल्ली में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बहुत तेजी से की जा रही है। इसलिए केस जल्दी डिटेक्ट हो रहे हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

यह कैसे तय करें कि आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना है या रैपिड एंटीजन?

  • डॉ. नरेश गुप्ता बताते हैं, 'आमतौर पर कोई भी जांच इसलिए कराते हैं ताकि रोग पकड़ में आ जाए और समय पर इलाज हो सके, लेकिन कोविड में थोड़ा अलग है। इसमें जांच इसलिए करते हैं ताकि पॉजिटिव आने पर दूसरों का बचाव कर सकें और मरीज को अलग रखकर इलाज कर सकें। इसलिए अगर किसी को परेशानी है तो डॉक्टर ही बताते हैं कि कौन सा टेस्ट करना है। वैसे जब लक्षण हैं और रैपिड टेस्ट निगेटिव आ गया, तब आरटी-पीसीआर की जरूरत पड़ती है, पुष्टि करने के लिए। फिलहाल अभी दोनों टेस्ट किए जा रहे हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed