फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच बुरी आदतों की वजह से होती हैं ज्यादातर बीमारियां, छोड़ दें, कहीं बाद में पछताना न पड़े

Sun, 01 Nov 2020 10:42 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
common habits or mistakes that can ruin your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समय के साथ इंसान अपनी लाइफस्टाइल को भी बदलता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही लोग कई तरह की बुरी आदतों को भी पाल लेते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक साबित होते हैं। जाने अनजाने में हुई इन गलतियों की वजह से कई बार लोगों को बाद में पछताना भी पड़ता है, क्योंकि ये कई तरह की बीमारियों का कारण भी बन जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि समय रहते कुछ आदतों को सुधार लें, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। आइए जानते हैं उन पांच बुरी आदतों के बारे में, जिनकी वजह से कई तरह की बीमारियां शरीर को जकड़ सकती हैं और बाद में पछताना पड़ सकता है। 

common habits or mistakes that can ruin your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अल्कोहल का सेवन छोड़ दें

अल्कोहल न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर डालता है। शराब का सेवन सेहत के लिए हानिकारक ही होता है। इससे न सिर्फ लिवर खराब करती है, बल्कि ये हृदय रोग, डिप्रेशन और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकता है। 

common habits or mistakes that can ruin your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धूम्रपान न करें 

स्मोकिंग यानी धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 80-90 फीसदी लोगों को फेफड़ों का कैंसर धूम्रपान की वजह से ही होता है। इसलिए बेहतर है कि सिगरेट या बीड़ी समय रहते छोड़ दें, नहीं तो ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
common habits or mistakes that can ruin your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेन किलर्स का इस्तेमाल बहुत ही कम करें 

अक्सर लोग किसी भी तरह का दर्द होने पर तुरंत पेन किलर्स ले लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। पेन किलर्स यानी दर्द की दवाई का इस्तेमाल बहुत कम ही करना चाहिए। लंबे समय तक इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। लगातार पेन किलर्स लेने से हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
common habits or mistakes that can ruin your health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समय पर सोएं और अच्छी नींद लें 

कई लोगों की आदत होती है कि वो देर रात तक जगते हैं और फिर पूरी नींद भी नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोगों को अपनी आदतों में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि अपर्याप्त नींद लेने से सेहत पर असर पड़ता है। इंसान के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता है, साथ ही डिप्रेशन की समस्या भी बढ़ जाती है। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पैदा कर सकता है। इसलिए बेहतर है कि सोने का समय फिक्स कर लें और कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed