फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन लेने से पहले और बाद में किस तरह की सावधानियां रखनी हैं? जानिए सबकुछ

Fri, 05 Mar 2021 01:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccination in India precautions after and before taking covid 19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत में अब तक एक करोड़ 66 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। अभी तक किसी पर भी वैक्सीन के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव का मामला सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ लोगों ने हल्के दुष्प्रभावों की सूचना जरूर दी है। बड़ी संख्या में विशेषज्ञों ने भी इस बात को रेखांकित किया है कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम ही होती है। महाराष्ट्र के कोविड-19 टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. शशांक जोशी का कहना है कि दोनों टीके जो भारत में इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वो बिल्कुल सुरक्षित हैं, कुछ मामलों में मामूली दुष्प्रभाव की उम्मीद की जाती है, न केवल इन विशेष टीकों के लिए, बल्कि किसी भी अन्य वैक्सीन के लिए भी। यहां टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड की इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप भी वैक्सीन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि टीका लेने के पहले और बाद में किस तरह की सावधानियां रखनी जरूरी हैं। 

coronavirus vaccination in India precautions after and before taking covid 19 vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

टीका लेने से पहले क्या करें? 

  • अगर आपको किसी दवा से एलर्जी है, तो कोरोना का टीका लेने से पहले ये बात डॉक्टर को जरूर बताएं। 
  • टीकाकरण से पहले अच्छी तरह से खाना खाएं और भरपूर नींद लें। 
  • जितना संभव हो उतना आराम करने की कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टरों का परामर्श उन लोगों की मदद कर सकता है जो चिंतित महसूस कर रहे हैं। 
  • मधुमेह या रक्तचाप वाले लोगों को इन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। 
  • कैंसर रोगी और विशेष रूप से कीमोथेरेपी करा रहे लोग, चिकित्सा सलाह पर ही कोई भी करें। 
  • जिन लोगों को कोविड-19 उपचार के रूप में रक्त प्लाज्मा या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्राप्त हुए हैं या जो पिछले डेढ़ महीने में संक्रमित हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी वैक्सीन न लें। 
coronavirus vaccination in India precautions after and before taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

टीका लगने के बाद क्या? 

  • किसी भी तत्काल गंभीर एलर्जी की प्रतिक्रिया से बचाव के लिए वैक्सीन प्राप्त करने वाले को वैक्सीन केंद्र पर कुछ देर के लिए बैठाया जाता है और उनपर नजर रखी जाती है। यह पता लगाने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया जाता है कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। 
  • शरीर के जिस हिस्से पर टीका लगाया गया है, वहां दर्द होना और टीके की वजह से बुखार जैसे दुष्प्रभाव आम हैं। इससे घबराने की कोई बात नहीं है। 
  • ठंड लगने और थकान जैसे कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं, लेकिन ये कुछ ही दिनों में दूर भी हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccination in India precautions after and before taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

टीका लेने के बाद क्या करें?  

  • अगर आप कोरोना का टीका ले चुके हैं, तो भी वायरस से बचने के लिए जिन नियमों का पालन हम अभी कर रहे हैं (जैसे- मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना), बाद में भी उन नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। 
विज्ञापन
coronavirus vaccination in India precautions after and before taking covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

ये बातें भी जान लें 

  • दरअसल, टीके हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को सिखाते हैं कि बाहरी खतरे को कैसे पहचानें और उनसे कैसे लड़ें। आमतौर पर वायरस के खिलाफ सुरक्षा (प्रतिरक्षा) का निर्माण करने में शरीर को टीकाकरण के बाद कुछ हफ्ते लगते हैं। 
  • इसका मतलब यह है कि टीकाकरण के तुरंत बाद भी कोई व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है, क्योंकि व्यक्ति के पास प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं होता है। इसलिए टीकाकरण के बाद भी मूल एहतियाती उपायों का पालन किया जाना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed