फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: 103 वर्षीय 'दादी' ने लगवाया कोरोना का टीका, बनीं भारत की सबसे बुजुर्ग महिला

Wed, 10 Mar 2021 11:13 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Mar 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India 103 year old becomes oldest woman in India to get Covid 19 vaccine
कोरोना वायरस टीका - फोटो : Twitter/ANI

भारत में बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है। दूसरे चरण में यहां बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस क्रम में 103 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को बंगलुरु में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। बन्नेरघट्टा रोड स्थित अपोलो अस्पताल ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जे. कामेश्वरी भारत की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं, जिन्हें कोरोना का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक दो करोड़ 43 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 

Coronavirus Vaccination in India 103 year old becomes oldest woman in India to get Covid 19 vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : pixabay

केंद्र सरकार राज्यों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को तेज कर रही है, क्योंकि उसने एक मार्च से टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत की थी। इस चरण में, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और कोमोरबिडिटी यानी गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। 

Coronavirus Vaccination in India 103 year old becomes oldest woman in India to get Covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक जितने लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें 71 लाख 13 हजार 801 हेल्थकेयर वर्कर्स ऐसे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 38 लाख 51 हजार 808 हेल्थकेयर वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। इसके अलावा 69 लाख से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली खुराक और चार लाख 44 हजार से अधिक फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी खुराक ली है। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के कोमोरबिडिटी वाले आठ लाख से अधिक लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के 49 लाख 25 हजार से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination in India 103 year old becomes oldest woman in India to get Covid 19 vaccine
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

हालांकि टीकाकरण के बावजूद देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। यहां अब तक एक करोड़ 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, लेकिन संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक देश में एक करोड़ आठ लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल यहां कोरोना से स्वस्थ होने की दर 96.93 फीसदी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed