फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: ब्लड में ऑक्सीजन लेवल बनाए रखना है, तो इन फलों के सेवन से मिल सकता है फायदा

Tue, 18 May 2021 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 May 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update You can consume these fruits to keep the balance of oxygen level in the blood
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इस कोरोना काल में खुद को सुरक्षित रखना काफी जरूरी है, क्योंकि परिवार के एक शख्स की गलती की वजह से पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ सकता है। ऐसे में हमें इस समय खुद को फिट रखना है और हेल्दी आहार लेना है। वहीं, ये बात सभी जानते हैं कि फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं, जिसमें से एक है ये कि फल हमारे ब्लड में ऑक्सीजन लेवल को संतुलन रखने में भी मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये कौन से फल हैं? शायद नही, तो चलिए जानते हैं।

coronavirus update You can consume these fruits to keep the balance of oxygen level in the blood
कीवी के फायदे - फोटो : Pixabay

कीवी

  • वैसे तो सभी फलों में कोई न कोई विटामिन आदि पाए जाते हैं, लेकिन कीवी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन- सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अपने इसी गुण की वजह से ये हमारे शरीर में ऑक्सीजन के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
coronavirus update You can consume these fruits to keep the balance of oxygen level in the blood
स्ट्रॉबेरी के फायदे - फोटो : Pixabay

स्ट्रॉबेरी

  • स्ट्रॉबेरी कई गुणों से भरपूर होता है। साथ ही कई बीमारियों से लड़ने में ये हमारी मदद भी करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से ये हमारे ऑक्सीजन के लेवल का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update You can consume these fruits to keep the balance of oxygen level in the blood
शकरकंद - फोटो : अमर उजाला

शकरकंद

  • वहीं, शकरकंद का सेवन करना भी हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऑक्सीजन के लेवल का संतुलन बनाए रखने के अलावा शकरकंद को मिनरल्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
विज्ञापन
coronavirus update You can consume these fruits to keep the balance of oxygen level in the blood
ब्लूबेरी फल के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्लूबेरी, प्लम जैसी चीजें

  • वहीं, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार शरीर में ऑक्सीजन लेवल का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें ब्लूबेरी, क्रैनबेरी, रेड किडनी बींस, स्ट्रॉबेरी, प्लम और ब्लैकबेरी जैसे खाद्य पादर्थों का आप सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed