फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: इम्यूनिटी होगी मजबूत, बस इन पांच सब्जियों का रोजाना करें सेवन, जानें इनके गजब के फायदे

Fri, 04 Jun 2021 04:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update These five vegetables can help you in strengthening immunity these are their benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

पिछले साल से जब से कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच आई है, तब से हर कोई परेशान है। ये वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है, जिसकी वजह से लंबे समय तक लोगों को अपनों से दूर होना पड़ रहा है, तो काफी लोगों को इस वायरस की वजह से अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ऐसे में इस बात पर शुरू से जोर दिया जा रहा है कि हर किसी को अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए कोरोना घातक साबित हो रहा है। ऐसे में हर कोई अपने-अपने तरीके से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने में लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पांच ऐसी सब्जियां हैं जिनका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavirus update These five vegetables can help you in strengthening immunity these are their benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू

  • नींबू में विटामिन-सी, विटामिन- बी6, एसिड, कॉपर, राइबोफ्लेविन, मैंगनीज, थियामिन, और अन्य एंटीऑक्सीडेंट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये सभी व्यक्ति के शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। आप नींबू को अपने खाने में, नींबू का पानी बनाकर या फिर नींबू वाली चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
Coronavirus update These five vegetables can help you in strengthening immunity these are their benefits
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

पालक

  • हरी सब्जियां हमारे स्वास्थ्य को कई लाभ देती हैं। वहीं, पालक का सेवन करना तो फायदेमंद होता ही है। पालक में बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। पालक में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। वहीं, पालक में पाए जाने वाले विटामिन-ए की वजह से ये हमारी आंखों को स्वस्थ रखने का काम भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update These five vegetables can help you in strengthening immunity these are their benefits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शिमला मिर्च

  • शिमला मिर्च में बीटा कैरोटीन, खनिज, विटामिन आदि जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च का सेवन करना इसलिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें किसी अन्य खट्टे फल के मुकाबले विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Coronavirus update These five vegetables can help you in strengthening immunity these are their benefits
ब्रोकली - फोटो : Pixabay

ब्रोकली

  • ब्रोकली का सेवन करना हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन पाए जाते हैं, जो हमारी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने में मदद करने के अलावा अन्य बीमारियों से भी बचाने में मदद करते हैं। आप सलाद, उबालकर, या सब्जी के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed