फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: कोरोना काल में फेफड़ों को करना है मजबूत, तो रोजाना कर सकते हैं इन चीजों का सेवन

Mon, 26 Apr 2021 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update If the lungs have to be strong then you can consume these things daily
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लगभग पूरा देश परेशान है। ये वायरस काफी ज्यादा संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपने फेफड़ों का खास ख्याल रखें। अगर आपके फेफड़े ठीक ढंग से काम नहीं करेंगे, तो कोरोना वायरस आपको जल्दी अपना शिकार बना लेता है। कोरोना फेफड़ों पर अटैक करता है, जिसकी वजह से सांस लेने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन करके आप अपने फेफड़ों को मजबूत करने में खुद की मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

coronavirus update If the lungs have to be strong then you can consume these things daily
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी

  • फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए आप तुलसी का सेवन कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों में काफी ज्यादा मात्रा में क्लोरोफिल, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैरीटीन और विटामिन-सी पाया जाता है। ऐसे में आपको रोजाना सुबह चार से पांच पत्ते चबाने चाहिए। साथ ही आप तुलसी का काढ़ा बनाकर भी इनका सेवन कर सकते हैं।
coronavirus update If the lungs have to be strong then you can consume these things daily
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • फेफड़ों को मजबूत करने में लहसुन भी मदद कर सकता है। इसमें एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, एंटीवायरस गुणों के साथ ही कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व और विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। रोजाना दो से तीन लहसुन की कली खाने से लाभ मिलता है। आप इन्हें सुबह के समय खाली पेट खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update If the lungs have to be strong then you can consume these things daily
anjeer - फोटो : istock

अंजीर

  • अंजीर को भी फेफड़ों के लिए काफी सही माना जाता है। इसमें विटामिन- ए, सी और के, मैग्नीशियम, कॉपर, पोटेशियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर के सेवन से फेफड़ों को तो मजबूती मिलती ही है, साथ ही दिल भी हेल्दी रखने में अंजीर मदद करते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update If the lungs have to be strong then you can consume these things daily
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी

  • हल्दी का सेवन करने से ये आपके फेफड़ों को मजबूत करने के साथ ही इम्यूनिटी को मजबूत करने में भी मदद करती है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं, जो हमें कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इसलिए आपको रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed