{"_id":"60b619bea4cf0615e252c1ba","slug":"coronavirus-update-even-after-recovering-from-coronavirus-the-taste-and-smell-of-food-is-not-coming-then-these-tips-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: कोरोना से ठीक होने के बाद भी नहीं आ रहा खाने में स्वाद और गंध, तो ये तरीके कर सकते हैं मदद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: कोरोना से ठीक होने के बाद भी नहीं आ रहा खाने में स्वाद और गंध, तो ये तरीके कर सकते हैं मदद
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पहली लहर के मुकाबले काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाया और काफी लोगों की जान भी ये वायरस अब तक ले चुका है। हर दिन इस वायरस से काफी लोग संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए अब भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यही नहीं, अगर हमें इस वायरस से बचकर रहना है तो हमें बिना किसी काम के फालतू घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। साथ ही हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, एक अच्छी खबर ये जरूर है कि हर दिन इस वायरस को मात देकर काफी संख्या में लोग अपने-अपने घर भी लौट रहे हैं। लेकिन जो लोग कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो रहे हैं, उनमें कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी देखे जा रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा मामले वो हैं, जिनमें मरीजों को ठीक होने के बाद गंध और स्वाद आने में समय लग रहा है। तो चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कम खाना न खाएं
कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों को ठीक होने के बाद भी स्वाद और गंध नहीं आ रही है। साथ ही स्वाद न आने की वजह से भी उनकी खाने की इच्छा भी नहीं होती है। ऐसे में कम खाने के कारण मरीज का वजन घटने लगता है। इसलिए कोरोना से ठीक होने के बाद भी आपको एक अच्छी डाइट लेनी है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाना जरूरी
कोरोना से संक्रमित होने की वजह से मरीज को स्वाद और गंध नहीं आ पाते हैं। लेकिन जब किसी चीज की गंध महसूस नहीं होती है, तो इसे एनोस्मिया कहते हैं। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अगर आपको गंध महसूस न होने वाली दिक्कत पांच-छह महीने तक रहती है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये उपाय आ सकते हैं काम
-जिन लोगों को गंध नहीं आ रही है उन्हें गंध प्रशिक्षण करना चाहिए।
-ऐसे लोगों को वो चीजें सूंघनी चाहिए, जिनमें गंध काफी तेज आती है। इससे सहायक संवेदी सहायक कोशिकाएं उत्तेजित होकर सक्रिय हो सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
-कपूर, हींग, सरसों का तेल, परफ्यूम (इत्र) आदि को 15-20 मिनट तक सूंघें। ऐसा आप रोजाना दिन में दो-तीन बार कर सकते हैं।
-आप स्वाद के लिए अदरक या फिर कच्चा लहसुन भी चबा सकते हैं।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।