फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: ब्लड क्लॉटिंग के इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है खतरनाक

Tue, 01 Jun 2021 04:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 01 Jun 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus signs and symptoms of blood clotting in the body
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


कोरोना महामारी की दूसरी लहर में तमाम तरह की ऐसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जो पहले नहीं देखने को मिली थीं। इनमें  ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी शामिल है। कोरोना के कई मरीजों में यह समस्या देखने को मिली है और यहां तक कि संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद भी कई मरीजों में ब्लड क्लॉटिंग हो रही है। दरअसल, शरीर में खून के एक जगह जम कर इकट्ठा हो जाने को ब्लड क्लॉटिंग कहते हैं। यह शुरुआती स्तर पर तो शरीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन धीर-धीरे यह गंभीर स्थिति में लेकर चला जाता है, जो खतरनाक होता है। इसलिए ब्लड क्लॉटिंग के संकेतों और लक्षणों को समझने की जरूरत है, ताकि समय रहते इससे बचाव किया जा सके। आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हो सकते हैं... 

Coronavirus signs and symptoms of blood clotting in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट में ब्लड क्लॉट 

  • ब्लड क्लॉटिंग की समस्या पेट में भी हो सकती है। गंभीर पेट दर्द और सूजन इसके संकेत हो सकते हैं। हालांकि ये समस्याएं फूड प्वॉयजनिंग की वजह से भी हो सकती हैं, लेकिन इन लक्षणों को नजरअंदाज भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
Coronavirus signs and symptoms of blood clotting in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट 

  • ब्लड क्लॉटिंग मस्तिष्क में भी हो सकती है। अचानक से तेज सिर दर्द होना इसके लक्षणों में शामिल है। साथ ही अचानक से बोलने या देखने में हो रही समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह भी दिमाग में खून के थक्के जमने का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus signs and symptoms of blood clotting in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाथ-पैर में ब्लड क्लॉट 

  • हाथों या पैरों में भी ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है। सूजन, दर्द और ऐंठन इसके संकेत हो सकते हैं। इसके अलावा त्वचा का रंग गहरा लाल या नीला पड़ जाए तो यह भी ब्लड क्लॉट का संकेत हो सकता है। इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, बल्कि इसको लेकर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और उचित सलाह लें। 
विज्ञापन
Coronavirus signs and symptoms of blood clotting in the body
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल में ब्लड क्लॉट 

  • खून के थक्के जमने की समस्या दिल में भी हो सकती है, लेकिन यह गंभीर परेशानी की वजह बन सकता है। इसके कारण व्यक्ति को हार्ट अटैक आ सकता है। सांस लेने में दिक्कत होना, धड़कन तेज होना और सोने पर सांस लेने की तेज आवाज आना इसके लक्षण हो सकते हैं। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed