डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस की भारत में अब तक दो लहरें आ चुकी हैं, और दूसरी लहर ने तो जमकर कहर भी मचाया। पूरा का पूरा हेल्थ सिस्टम हिल गया, और लोग संक्रमित होने लगे। यही नहीं, लोगों ने अपनों को भी खोया। इस वायरस ने अब तक काफी लोगों की जान ले ली है। इन सबके बीच विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर का आशंका पहले ही जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में दूसरी लहर की तरह काफी संख्या में लोग संक्रमित न हो जाएं, इसके लिए भारत सरकार काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चला रही है। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द टीके की दोनों डोज दी जा सके। लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद भी कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका हमें खासतौर पर ध्यान देना है। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खाने-पीने का रखें ध्यान
- अमूमन देखा जाता है कि वैक्सीन लगाने के बाद लोगों को शरीर में कमजोरी लगती है। हालांकि, इसे वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में आपको हेल्दी खाने का सेवन करना है। मौसमी फल, सब्जियां और नट्स को अपने आहार में शामिल करें। इसके अलावा पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
तुरंत काम पर जाने से बचें
- वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद काम पर जाने की जगह आपको कम से कम दो-तीन दिन आराम करना चाहिए। 24 घंटे बाद वैक्सीन के साइड इफेक्ट भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में काम के वक्त आपको दिक्कत न हो, इसलिए आपको घर पर ही आराम करना चाहिए।
4 of 6
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
भीड़-भाड़ से बनाए दूरी
- अगर अभी आपने वैक्सीन की सिर्फ पहली डोज ली है, तो आपको भीड़-भाड़ से खुद को दूर रखना है। वहीं, अगर आप वैक्सीन की दोनों डोज भी लगा लेते हैं, तब भी आपको इन बातों का ध्यान रखना है। साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पूरी तरह पालन करना है, जिनमें मास्क पहनना, सामाजिक दूरी, हाथों को धोना आदि शामिल हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें
- पहले तो आपको कोशिश करनी है कि आपको घर से बाहर नहीं जाना है, लेकिन अगर किसी जरूरी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ रहा है। तो ऐसे में आपको मास्क जरूर पहनना है। वैक्सीन लगाने से पहले जिस तरह आप मास्क पहनते थे, वैसे ही अब भी आपको मास्क पहनकर रखना है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको संक्रमित कर सकती है।