चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में में फैलता जा रहा है। भारत में भी रोज कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर सरकार से लेकर स्वास्थ्य एजेंसियां लोगों को सावधानी बरतने की अपील कर रही हैं। भीड़ में जाने और रहने से लोगों को मना किया जा रहा है। हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करने की अपील की जा रही है। बस से लेकर मेट्रो-ट्रेनों तक और घर से लेकर बाजार व कार्यस्थल तक लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है? इसको लेकर लोगों के बीच उहापोह की स्थिति है। ऐसी तमाम आशंकाओं को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी साझा की है। बताया है कि किस स्थिति में, किसे और कब मास्क पहनना चाहिए:
Coronavirus: क्या कोरोना से बचने के लिए सबको मास्क पहनना जरूरी है? यहां जानिए ऐसे हर सवाल का जवाब
पहला सवाल यह है कि क्या हर किसी को मास्क पहनना जरूरी है?
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हर किसी को मास्क पहनना जरूरी नहीं है।
- मास्क पहनना उनके लिए जरूरी है, जिन्हें कोई संक्रमण है।
- खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो तभी मास्क पहनना जरूरी है।
- यदि कोई कोरोना वायरस से पीड़ित है या फिर कोरोना के किसी संदिग्ध मरीज की देखभाल कर रहा हो, जैसे डॉक्टर, नर्स या फिर पीड़ित के परिवार का सदस्य हो, तो उन्हें मास्क पहनना जरूरी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार यदि आप किसी ऐसी जगह पर हों जहां पर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज रहता हो, तो आपको मास्क पहनना जरूरी है। मास्क पहनने में भी कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
अब सवाल यह है कि मास्क पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।
- मास्क को ठीक से खोलें और ध्यान रखें कि उसके दोनों हिस्से एक दूसरे से अलग हों।
- मास्क को इस तरह से पहनें कि आपका मुंह, नाक और ठोढ़ी ढक जाए।
- मास्क पहने रहें तो इसे बार-बार न छुएं।