फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Symptoms Study: 80 फीसदी मरीजों को दिमागी परेशानी, सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या 

Wed, 07 Oct 2020 05:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms Study says throbbing headache can be a common sign of COVID-19 neurological symptoms
Coronavirus - फोटो : Amar ujala

कोरोना वायरस संक्रमण से दुनियाभर के देश परेशान हैं। इस वायरस से होनेवाली मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले साल दिसंबर में चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस वायरस ने हृदय, फेफड़े जैसे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को तो प्रभावित किया ही है, इसने मानव मस्तिष्क को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि सिरदर्द, चक्कर आना और दिमाग का ठीक से काम नहीं करना कोविड महामारी के लक्षण हो सकते हैं। आमतौर पर तनाव, थकान, मानसिक परेशानी, कार्यभार आदि के कारण भी आपको सिरदर्द हो सकता है, जो आपको सामान्य लग सकता है। लेकिन यह कोरोना का भी लक्षण हो सकता है। 

Coronavirus symptoms Study says throbbing headache can be a common sign of COVID-19 neurological symptoms
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amar Ujala

एनल्स ऑफ क्लिनिकल एंड ट्रांसलेशनल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित शोध अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले 80 फीसदी मरीजों को न्यूरोलॉजिकल समस्या से गुजरना पड़ा है। अस्पताल में भर्ती हर पांच में से चार मरीजों को दिमाग की किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ा है। इन समस्याओं में दिमाग का ठीक से काम न करना, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं शामिल हैं। 

Coronavirus symptoms Study says throbbing headache can be a common sign of COVID-19 neurological symptoms
Research - फोटो : Pixabay

अमेरिका के शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने इस संबंध में अध्ययन किया है। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 10 अस्पतालों में भर्ती किए गए 509 मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया। इनमें से करीब एक चौथाई मरीजों को वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms Study says throbbing headache can be a common sign of COVID-19 neurological symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने पाया कि स्टडी में शामिल 82 फीसदी मरीजों को नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियां हुईं। यानी कि हर पांच में से चार मरीजों ने दिमाग से जुड़ी दिक्कतों का सामना किया। इस अध्ययन के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी लंबे समय तक मरीजों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दो तिहाई से ज्यादा मरीज अस्पताल छोड़ने के बाद भी खुद की देखभाल करने में सक्षम नहीं थे।

विज्ञापन
Coronavirus symptoms Study says throbbing headache can be a common sign of COVID-19 neurological symptoms
मांसपेशियों में दर्द - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन में शामिल 45 फीसदी मरीजों ने बताया कि उन्हें मांसपेशियों में दर्द रहा। वहीं, 38 फीसदी मरीजों ने बताया कि उन्हें सिरदर्द की समस्या हुई। एक तिहाई से कुछ कम मरीजों ने बताया कि उन्हें गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से गुजरना पड़ा। खासकर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के ब्रेन फंक्शन में गंभीर समस्याएं देखने को मिलीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed