दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर अब सात करोड़ 72 लाख से भी ऊपर हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 17 लाख के पार चली गई है। वहीं भारत की बात करें तो यहां संक्रमण का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो चुका है। हालांकि यहां इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की दर भी 95.53 फीसदी हो गई है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि क्या कोरोना से ठीक होने के बाद हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है? आइए जानते हैं विशेषज्ञ इसपर क्या कहते हैं...
{"_id":"5fe0637b46ed287cb0060247","slug":"coronavirus-problems-after-recovered-from-covid-19-information-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: क्या कोरोना से ठीक होने के बाद बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: क्या कोरोना से ठीक होने के बाद बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा? विशेषज्ञ से जानें
Mon, 21 Dec 2020 02:32 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या अब भारत में कोरोना के मामले केवल कम ही होते जाएंगे?
- दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल के डॉ. लेफ्टिनेंट जनरल वेद चतुर्वेदी कहते हैं, 'किसी भी महामारी में ट्रेंड को देखते हुए जो भी भविष्यवाणी की जाती है, वो गणितीय मॉडल के आधार पर की जाती है। यह गणित कभी भी बदल सकती है। कल को अगर मामले फिर बढ़ने लगें, तो सारी गणना अलग हो जाएगी। यहां संक्रमण कम होने का एक कारण यह भी है कि जब ठंड बढ़ती है, तब लोग घर से बाहर निकलना कम कर देते हैं। हालांकि हमने एक साल में बहुत कुछ सीख लिया है और बहुत कुछ भुगता है, जिससे हमारी आदतें अब बदल रही हैं। इन आदतों को जारी रखें तो मामले नियंत्रित रहेंगे।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर किसी को वैक्सीन के ट्रायल में भाग लेना है, तो वह क्या करें?
- डॉ. लेफ्टिनेंट जनरल वेद चतुर्वेदी बताते हैं, 'अगर आपको कोविड-19 की वैक्सीन के ट्रायल में भाग लेना है, तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में फोन करके संपर्क कर सकते हैं। फोन पर व्हाट्सएप नंबर दिया जाएगा। यह नंबर वहां के प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष का है। आपको व्हाट्सएप के जरिए सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। आपको बता दें कि यह प्रक्रिया बहुत आसान है। कोई भी वैक्सीन के लिए वॉलेंटियर बन सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन के लिए वॉलेंटियर्स की कमी पड़ रही है, इस पर क्या कहेंगे?
- डॉ. लेफ्टिनेंट जनरल वेद चतुर्वेदी कहते हैं, 'वैक्सीन में फेज-1, 2, 3 और पोस्ट मार्केटिंग ट्रायल होते हैं। फेज-1 में यह देखा जाता है कि दवा का कोई साइड-इफेक्ट तो नहीं है। फिर फेज-2 के बाद अब फेज-3 आ गया है, जिसमें लोगों का उत्साह बहुत कम हो गया है। दरअसल, लोगों को लगता है कि अब दो-तीन कंपनियों ने वैक्सीन बना ली है, वही ले लेंगे। दूसरा कारण, ठंड में लोग थोड़े आलसी हो जाते हैं। तीसरा कारण यह कि ट्रायल के दौरान बहुत कुछ डॉक्यूमेंटेशन होता है, जिससे व्यक्ति थोड़ा सा चिंतित हो जाता है।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या माउथवॉश से कोरोना वायरस मर जाता है?
- डॉ. लेफ्टिनेंट जनरल वेद चतुर्वेदी बताते हैं, 'जी नहीं, माउथवॉश में आमतौर पर हैक्सिडीन होता है, जो केवल मामूली बैक्टीरिया को ही नष्ट करने में सक्षम होता है। इससे वायरस का खात्मा नहीं हो सकता है।'