कोरोना वायरस के बारे में यह बात तो सभी को पता है कि यह खतरनाक वायरस वैसे लोगों को जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 सेकेंड से भी कम समय में यह वायरस अटैक कर सकता है। ऐसे में हमें अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस कोरोना काल में हमें शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड का सेवन करने की जरूरत है। डॉक्टरों की सलाह है कि जहां तक संभव हो अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं और खुद को इस वायरस से बचा कर रखें। यहां हम आपको बता रहे हैं 6 वैसे सुपरफूड के बारे में, जो आपके घर में ही मौजूद है और जिसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है।
{"_id":"5f04b9a1805c5d270232ce0e","slug":"coronavirus-prevention-tips-by-strong-immune-system-antiviral-food-for-covid-19-how-to-boost-immunity-booster-foods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: संक्रमण से बचने को ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, घर में मौजूद इन 6 सुपरफूड का करें सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: संक्रमण से बचने को ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, घर में मौजूद इन 6 सुपरफूड का करें सेवन
Fri, 04 Dec 2020 02:59 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पेक्सेल्स
अलसी
- फोटो : Pixabay
अलसी
- अलसी के छोटे-छोटे बीज आपको कई तरह की बीमारियों के खतरे से बचाते हैं। यह आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल को कम करता है और कैंसर जैसे घातक बीमारी के जोखिम से भी आपको बचाता है। अलसी में एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। एक चम्मच अलसी के बीज को गरम दूध के साथ पीने से या फिर सलाद या दही के साथ इसका सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। यह आपके दिल से लेकर दिमाग तक को स्वस्थ रखता है।
तुलसी
- फोटो : Pixabay
तुलसी
- तुलसी एंटी वायरल और एंटी इन्फ्लेमेट्री जैसे औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह कई बीमारियों का इलाज है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। तुलसी के पत्तों का खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। हर दिन तुलसी की 5 पत्तियां, एक चम्मच शहर के साथ खाने से बीमारियों से लड़ने की आपकी क्षमता बढ़ती है। इसके साथ तीन से चार काली मिर्च के दाने भी चबाना ज्यादा फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजमुखी के बीज
- फोटो : Pixabay
सूरजमुखी के बीज
- सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं। यह हमारे शरीर की कोशिकाओं के नुकसान की भरपाई करते हैं। इसे आप अकेले भी खा सकते हैं या फिर चाट मसाले के साथ भी। सलाद के साथ भी इसका सेवन किया जा सकता है। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण सूरजमुखी के बीज आपको किसी भी तरह के बाहरी संक्रमण से बचाते हैं।
विज्ञापन
turmeric
हल्दी
- एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री कंपाउंड से भरपूर हल्दी हमारे शरीर को एलर्जी से लड़ने के काबिल बनाता है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर यानी गोल्डन मिल्क पीना बहुत ही सेहतमंद होता है।