कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि अमेरिका, इटली और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं और कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी अपेक्षाकृत कम है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान से जब यह महामारी फैलनी शुरू हुई थी तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ को कोरोना के मुख्य लक्षण निर्धारित किया था। लेकिन समय के साथ संक्रमण बढ़ता गया और इसके नए लक्षण भी सामने आते गए। हाल ही में कोरोना संक्रमण का एक और चौंकाने वाला लक्षण सामने आया है, जिसे पैराथीसिया कहा जा रहा है।
{"_id":"5ec4fbce8ebc3e9066316b7b","slug":"coronavirus-new-symptoms-may-surprise-you-bone-pain-and-tingling-sensation-may-be-cause-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झुनझुनाहट के साथ हाथों में हो रहा दर्द तो आपको हो सकता है कोरोना, इस नए लक्षण ने चौंकाया","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
झुनझुनाहट के साथ हाथों में हो रहा दर्द तो आपको हो सकता है कोरोना, इस नए लक्षण ने चौंकाया
Wed, 20 May 2020 03:32 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 20 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
सामने आया कोरोना का नया लक्षण
- फोटो : Amar Ujala/Pexels
Trending Videos
Coronavirus in World
- फोटो : PTI
ब्रिटेन के कोरोना मरीजों में दिखे ये लक्षण
- बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द आदि कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। जबकि अभी कुछ हफ्ते पहले स्वाद और गंध न महसूस कर पाने को इसके लक्षणों में शामिल किया गया। इसके अलावा कुछ मरीजों में दिमागी प्रभाव जैसे अपनी सुध खो देने के भी मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन की एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके(Express.co.uk) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाथों में दर्द के साथ झुनझुनाहट को भी कोरोना का शुरुआती लक्षण बताया जा रहा है।
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
सुई या पिन चुभने जैसा दर्द
- रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड में कोरोना के मरीजों को हाथों में झुनझुनाहट के साथ तेज चुभन महसूस हुई। कुछ मरीजों के मुताबिक उन्हें बिजली का झटका जैसा महसूस हुआ और फिर पूरे शरीर में झुनझुनाहट महसूस हुई। एक मरीज का कहना था कि हाथों में झुनझुनाहट ही उसके शरीर में कोरोना वायरस का शुरुआती लक्षण था। इस नए लक्षण का नाम पैराथीसिया है, और इसमें सुई या पिन चुभने जैसा दर्द महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया
- न्यूयॉर्क में माउंट सिनाई डाउन टाउन में संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के निदेशक डॉ. वलीद जावेद के मुताबिक, वायरल संक्रमण के प्रति शरीर के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया के कारण ये लक्षण महसूस होते हैं। डॉ. जावेद का कहना है कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रक्रिया ही है, जो इस वक्त कोरोना मरीजों के साथ हो रही है।
विज्ञापन
COVID-19 Test
- फोटो : ANI
कोशिकाओं की सक्रियता से केमिकल रिसाव
- वायरस के शरीर में प्रवेश करते ही हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं। इस वजह से शरीर में बहुत सारे केमिकल यानी रसायन निकलते हैं, जिनसे झुनझुनाहट जैसा महसूस होता है। डॉ. जावेन के मुताबिक, अन्य बीमारियों में भी पहले इसी तरह के अनुभवों के बारे में वे सुन चुके हैं।