फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झुनझुनाहट के साथ हाथों में हो रहा दर्द तो आपको हो सकता है कोरोना, इस नए लक्षण ने चौंकाया

Wed, 20 May 2020 03:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 20 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms may surprise you, Bone pain and tingling sensation may be cause Covid 19
सामने आया कोरोना का नया लक्षण - फोटो : Amar Ujala/Pexels

कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। हालांकि अमेरिका, इटली और ब्रिटेन जैसे अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं और कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी अपेक्षाकृत कम है। पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान से जब यह महामारी फैलनी शुरू हुई थी तो विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ को कोरोना के मुख्य लक्षण निर्धारित किया था। लेकिन समय के साथ संक्रमण बढ़ता गया और इसके नए लक्षण भी सामने आते गए। हाल ही में कोरोना संक्रमण का एक और चौंकाने वाला लक्षण सामने आया है, जिसे पैराथीसिया कहा जा रहा है।

Coronavirus New Symptoms may surprise you, Bone pain and tingling sensation may be cause Covid 19
Coronavirus in World - फोटो : PTI

ब्रिटेन के कोरोना मरीजों में दिखे ये लक्षण

  • बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द आदि कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। जबकि अभी कुछ हफ्ते पहले स्वाद और गंध न महसूस कर पाने को इसके लक्षणों में शामिल किया गया। इसके अलावा कुछ मरीजों में दिमागी प्रभाव जैसे अपनी सुध खो देने के भी मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन की एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके(Express.co.uk) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाथों में दर्द के साथ झुनझुनाहट को भी कोरोना का शुरुआती लक्षण बताया जा रहा है। 
Coronavirus New Symptoms may surprise you, Bone pain and tingling sensation may be cause Covid 19
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

सुई या पिन चुभने जैसा दर्द

  • रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड में कोरोना के मरीजों को हाथों में झुनझुनाहट के साथ तेज चुभन महसूस हुई। कुछ मरीजों के मुताबिक उन्हें बिजली का झटका जैसा महसूस हुआ और फिर पूरे शरीर में झुनझुनाहट महसूस हुई। एक मरीज का कहना था कि हाथों में झुनझुनाहट ही उसके शरीर में कोरोना वायरस का शुरुआती लक्षण था। इस नए लक्षण का नाम पैराथीसिया है, और इसमें सुई या पिन चुभने जैसा दर्द महसूस होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms may surprise you, Bone pain and tingling sensation may be cause Covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

प्रतिरक्षा प्रणाली की प्रतिक्रिया

  • न्यूयॉर्क में माउंट सिनाई डाउन टाउन में संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के निदेशक डॉ. वलीद जावेद के मुताबिक, वायरल संक्रमण के प्रति शरीर के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया के कारण ये लक्षण महसूस होते हैं। डॉ. जावेद का कहना है कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रक्रिया ही है, जो इस वक्त कोरोना मरीजों के साथ हो रही है। 
विज्ञापन
Coronavirus New Symptoms may surprise you, Bone pain and tingling sensation may be cause Covid 19
COVID-19 Test - फोटो : ANI

कोशिकाओं की सक्रियता से केमिकल रिसाव

  • वायरस के शरीर में प्रवेश करते ही हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं। इस वजह से शरीर में बहुत सारे केमिकल यानी रसायन निकलते हैं, जिनसे झुनझुनाहट जैसा महसूस होता है। डॉ. जावेन के मुताबिक, अन्य बीमारियों में भी पहले इसी तरह के अनुभवों के बारे में वे सुन चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed