इंग्लैंड में लगभग 14 फीसदी लोगों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी मौजूद होने के सबूत मिले हैं। एक नए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। यह अध्ययन इंपीरियल कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने एक लाख 55 हजार लोगों पर किया है। दरअसल, एंटीबॉडी संक्रमण या टीकाकऱण के बाद शरीर द्वारा उत्पादित सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा अणु है। यह अध्ययन इंग्लैंड में कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को भी दर्शाता है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि संक्रमण या टीकाकरण से एंटीबॉडीज कितने समय तक शरीर में मौजूद होते हैं और कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करते हैं। लोगों के शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए 26 जनवरी से आठ फरवरी 2021 के बीच नमूने लिए गए थे और उनका परीक्षण किया गया था। हालांकि अभी तक इस अध्ययन की समीक्षा नहीं की गई है।
Coronavirus: इस देश में 14 फीसदी लोगों में मिले हैं कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी के सबूत, शोध में खुलासा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन