फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में कोरोना से मौत का खतरा 30 फीसदी अधिक, नए शोध में खुलासा

Sun, 20 Dec 2020 02:29 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 20 Dec 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says men have 30 percent higher risk of dying from covid 19 than women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस किसके लिए ज्यादा खतरनाक है, महिला या पुरुष? कुछ महीने पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें यह कहा गया था कि कोरोना महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा अपना शिकार बना रहा है। अब इसी से संबंधित एक ताजा शोध में यह दावा किया गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में कोविड-19 से मरने का 30 फीसदी अधिक खतरा होता है। यह नया शोध क्लिनिकल इन्फेक्शियस डिजीज नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों के मरने का अधिक खतरा होता है, यदि वे पुरुष हैं या यदि वे मोटे हैं या मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। 

Coronavirus new study says men have 30 percent higher risk of dying from covid 19 than women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने शोध के लिए देशभर के 613 अस्पतालों में भर्ती लगभग 67 हजार कोरोना मरीजों का आकलन किया। शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि जो मरीज मोटापे के शिकार थे, उन्हें उच्च रक्तचाप था या जो अपने डायबिटीज को नियंत्रण में नहीं रखते थे, उन्हें कोरोना के कारण मौत का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक था, जो ऐसी बीमारियों से पीड़ित नहीं थे। 

Coronavirus new study says men have 30 percent higher risk of dying from covid 19 than women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों में अभी भी मौत का खतरा सबसे अधिक पाया जा रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ 20 से 39 साल के उन युवा लोगों में भी मौत का उच्च खतरा हो सकता है, जो मोटापा या उच्च रक्तचाप की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says men have 30 percent higher risk of dying from covid 19 than women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं का मानना है कि स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं देने वाले यह निर्धारित करते समय इन जोखिमों पर विचार कर सकते हैं कि कोविड-19 के मरीजों को एंटीबॉडी थेरेपी से सबसे अधिक फायदा हो सकता है, जो यदि संक्रमण के पहले कुछ दिनों में दिया जाता है, तो अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम हो सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus new study says men have 30 percent higher risk of dying from covid 19 than women
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पुरुष और महिलाओं में कोरोना वायरस के खतरे को लेकर कुछ महीने पहले जो रिपोर्ट आई थी, उसके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में 69 फीसदी पुरुष थे, यानी महिलाओं की तुलना में कहीं ज्यादा। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. जुगल किशोर का मानना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम करने वाले 'रिस्क फैक्टर' कम होते हैं। उनका कहना था कि भारत में धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा है जबकि महिलाओं की संख्या काफी कम। इससे फेफड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां होती हैं और जाहिर है पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को कोरोना का खतरा अधिक होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed