फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को कम होता है कोरोना संक्रमण का खतरा, शोध में खुलासा

Sun, 07 Mar 2021 02:24 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Blood Type O Has Lower Covid Contraction Risk And Organ Complication
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से, पहले से मौजूदा चिकित्सा स्थितियों, मोटापे और बुढ़ापे सहित कई कारकों को कोविड-19 संक्रमण के उच्च जोखिमों से जोड़ा गया है। लेकिन हाल के एक अध्ययन के मुताबिक, रक्त के प्रकार भी कोविड-19 संक्रमण के जोखिमों का निर्धारण कर सकते हैं। कई वैज्ञानिक और चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ कोविड-19 और विभिन्न रक्त समूहों के बीच के संबंधों का अध्ययन कर रहे हैं और उन्हें समझने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में हुआ एक अध्ययन नेचर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि रक्त का प्रकार कोरोना वायरस के जोखिम को प्रभावित कर सकता है। 

Coronavirus new study says Blood Type O Has Lower Covid Contraction Risk And Organ Complication
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के मुताबिक, अमेरिका के न्यूयॉर्क में अस्पतालों में भर्ती 14,000 लोगों की जांच की गई और पाया गया कि ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के अलावा अन्य सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को वायरस से संक्रमित होने का खतरा अधिक था। इससे पहले नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुए एक अन्य अध्ययन में यह पाया गया था कि ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वालों में कोरोना के संक्रमण का जोखिम और उसकी वजह से अंगों की जटिलता कम थी। 

Coronavirus new study says Blood Type O Has Lower Covid Contraction Risk And Organ Complication
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ए ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना का खतरा अधिक

  • कोविड-19 और ब्लड ग्रुप के संबंधों को लेकर कनाडा में भी हाल ही में एक अध्ययन किया गया था, जिसमें गंभीर कोरोना संक्रमण वाले 95 मरीजों को शामिल किया गया था। इन सभी मरीजों में से 84 फीसदी का ब्लड ग्रुप ए था और उन्हें वेंटिलेशन की जरूरत पड़ गई थी। तुलनात्मक रूप से, ओ और बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों के समूह के 61 फीसदी को इसी तरह के उपचार की जरूरत थी। इससे शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ए ब्लड ग्रुप वालों को कोरोना के संक्रण का खतरा अधिक होता है। इस अध्ययन को ब्लड एडवांसेस में हाल ही में प्रकाशित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Blood Type O Has Lower Covid Contraction Risk And Organ Complication
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

किस ब्लड ग्रुप में संक्रमण का खतरा सबसे कम होता है? 

  • हाल ही में किए गए अध्ययन और पहले किए गए शोधों के मुताबिक, ओ ब्लड ग्रुप वाले लोग कोविड-19 संक्रमण के कम जोखिम में हैं और इस बीमारी की चपेट में कम हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि विभिन्न ब्लड ग्रुप हमारी संचार प्रणाली पर अलग-अलग प्रभाव डालते हैं और शरीर में रक्त के थक्के के तरीके को बदलते हैं। फ्रांस के एक मेडिकल रिसर्च बॉडी के मुताबिक, ओ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों में खून के थक्कों के विकसित होने का खतरा कम होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed