फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं एंटीबॉडी और टीके, शोध में दावा

Sun, 07 Mar 2021 11:31 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 07 Mar 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study says Antibodies and Vaccines Less Effective Against Coronavirus Variants
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में अब तक 11 करोड़ 70 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस के नए-नए वैरिएंट्स ने तो चिंताएं और भी बढ़ा दी हैं। अब एक नए अध्ययन के मुताबिक, व्यापक रूप से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट्स पर कोविड-19 एंटीबॉडी आधारित दवाएं और अब तक विकसित टीके कम प्रभावी हो सकते हैं। नेचर मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के तीन तेजी से फैलने वाले वैरिएंट्स, जो दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और ब्राजील में पहली बार मिले थे, उस एंटीबॉडी से बच सकते हैं जो वायरस के मूल रूप के खिलाफ काम करता है, जिसने महामारी को जन्म दिया था। 

Coronavirus new study says Antibodies and Vaccines Less Effective Against Coronavirus Variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका के सेंट लुईस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं समेत कई वैज्ञानिकों के मुताबिक, चीन के वुहान से आए मूल वायरस की तुलना में कोरोना के नए वैरिएंट को बेअसर करने के लिए टीकाकरण या संक्रमण के बाद बनी एंटीबॉडी या दवा के रूप में इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए शुद्ध एंटीबॉडी की जरूरत होती है। 

Coronavirus new study says Antibodies and Vaccines Less Effective Against Coronavirus Variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन के वरिष्ठ लेखक और वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के माइकल एस. डायमंड ने कहा, 'हमें चिंता है कि जिन लोगों में हमें एंटीबॉडी का एक सुरक्षात्मक स्तर होने की उम्मीद है, क्योंकि वे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे या उन्हें इसके खिलाफ टीका लगाया गया है, उन्हें भी नए वैरिएंट के खिलाफ सुरक्षा मिल सकती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study says Antibodies and Vaccines Less Effective Against Coronavirus Variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने कहा कि टीकाकरण या प्राकृतिक संक्रमण से एक व्यक्ति कितना एंटीबॉडी पैदा करता है, इसमें व्यापक भिन्नता है। माइकल एस. डायमंड ने कहा, ' कुछ लोगों में एंटीबॉडी निर्माण का स्तर बेहद उच्च होता है और ऐसे लोग वायरस के नए वैरिएंट से अधिक सुरक्षित हो सकते हैं। लेकिन कुछ लोग, खासकर बुजुर्ग और टीका नहीं लेने वाले लोगों में हो सकता है कि एंटीबॉडी उच्च स्तर में नहीं बन सकता है।' 

विज्ञापन
Coronavirus new study says Antibodies and Vaccines Less Effective Against Coronavirus Variants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

माइकल एस. डायमंड ने कहा, 'यदि सुरक्षा के लिए आवश्यक एंटीबॉडी का स्तर 10 गुना बढ़ जाता है, जैसा कि हमारे डेटा से संकेत मिलता है, वे भी पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। चिंता की बात यह है कि जिन लोगों को कोरोना से सुरक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है, उनमें से कम से कम एंटीबॉडी के होने की संभावना है।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed