फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19: इस देश में तेजी से फैल रहा है कोरोना का ब्रिटेन स्ट्रेन, विशेषज्ञों ने दी ये सलाह

Thu, 08 Apr 2021 12:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 08 Apr 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain update CDC says UK variant of Covid 19 now most common strain in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां अब तक तीन करोड़ 16 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि पांच लाख 72 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि ब्रिटेन में पहली बार पाया कोरोना का अत्यधिक संक्रामक वैरिएंट अब अमेरिका में वायरस का आम स्ट्रेन बन गया है, जिसकी वजह से मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस स्ट्रेन को B.1.1.7 के नाम से जाना जाता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के डायरेक्टर डॉ. रोशेल वॉलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि जब से इस स्ट्रेन की पहचान हुई है, तब से यह अमेरिका के 50 से अधिक इलाकों में फैल चुका है। 

Coronavirus new strain update CDC says UK variant of Covid 19 now most common strain in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में इस नए स्ट्रेन के 11 हजार से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं। न्यूयॉर्क, मिशिगन, विस्कोंसिन और अन्य कई अमेरिकी राज्य इस स्ट्रेन के कारण संक्रमण के नए हॉटस्पॉट बन गए हैं। अब अमेरिका के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस के इस नए रूप को फैलने से रोकने के लिए लोगों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं। 

Coronavirus new strain update CDC says UK variant of Covid 19 now most common strain in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के ब्रिटेन स्ट्रेन के अलावा अमेरिका में दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए स्ट्रेन के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। माना जाता है कि इस स्ट्रेन पर कोरोना की कुछ वैक्सीन भी प्रभावी नहीं हैं। हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह स्ट्रेन अमेरिका के 36 इलाकों में पाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new strain update CDC says UK variant of Covid 19 now most common strain in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉ. रोशेल वॉलेंस्की ने बताया कि फिलहाल अमेरिका प्रति सप्ताह औसतन तीन मिलियन यानी 30 लाख कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लोगों को दे रहा है। दरअसल, हाल के हफ्तों में अमेरिका में वैक्सीन की आपूर्ति में काफी वृद्धि हुई है, क्योंकि जॉनसन एंड जॉनसन ने अब वैक्सीन की लाखों खुराक बनाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा फाइजर-बायोएनटेक और मॉडर्ना ने भी हाल में अपनी वैक्सीन उत्पादन क्षमता को काफी बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Coronavirus new strain update CDC says UK variant of Covid 19 now most common strain in USA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिका में तो अब सभी व्यस्कों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने हाल ही में कहा है कि 19 अप्रैल से देश में हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक हम इस महामारी पर काबू नहीं पा लेते, तब तक यह जरूरी है कि हर कोई मास्क पहने, अपने हाथों को धोए और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed