फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन पर बेअसर हो सकती है वैक्सीन, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने किया दावा

Thu, 07 Jan 2021 04:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 07 Jan 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new strain south africa covid 19 variant coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में मिल रहे कोरोना वायरस के नए-नए स्ट्रेन ने वैज्ञानिकों की चिंताएं और भी बढ़ा दी हैं। चूंकि कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन भी शामिल है, लेकिन यहां भी मिले वायरस के नए स्ट्रेन ने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी एक नया स्ट्रेन पाया गया है, जिसे काफी संक्रामक बताया जा रहा है। इन स्ट्रेन पर मौजूदा वैक्सीन कारगर होगी या नहीं, इसको लेकर कई वैज्ञानिक अलग-अलग बयान दे चुके हैं। अब ब्रिटेन के वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन पर वैक्सीन बेअसर हो सकती है।

Coronavirus new strain south africa covid 19 variant coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने एक बयान में कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोनाा का नया स्ट्रेन चिंताएं पैदा कर रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रिटिश सरकार के एक वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन पर वैक्सीन बेअसर हो सकती है। 

Coronavirus new strain south africa covid 19 variant coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कौन-कौन से देशों में पाया गया है नया स्ट्रेन? 

कोरोना का नया स्ट्रेन सबसे पहले ब्रिटेन में पाया गया, उसके बाद से यह भारत और अमेरिका समेत कई देशों में फैल चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में ब्रिटेन से अलग स्ट्रेन पाए गए हैं, जबकि अफ्रीकी देश बोत्सवाना में दक्षिण अफ्रीका वाला स्ट्रेन ही मिला है। इसलिए वहां की सरकार ने कर्फ्यू लगाने के साथ-साथ शराब की बिक्री और सार्वजनिक जगहों पर शराब के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new strain south africa covid 19 variant coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में बढ़ रहा है नए स्ट्रेन का मामला 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों के मामले बढ़कर अब 73 हो गए हैं। मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि नए स्ट्रेन से संक्रमित सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों के स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि उनके करीबी संपर्क वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus new strain south africa covid 19 variant coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी वैक्सीन का हो रहा है टेस्ट 

वैक्सीन बनाने वाली जर्मन कंपनी बायोएनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उगुर साहिन और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के प्रोफेसर जॉन बेल का कहना है वो कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन पर भी वैक्सीन को टेस्ट कर रहे हैं, लेकिन इसमें छह हफ्ते का समय लग सकता है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रोफेसर जॉन बेल का कहना है कि यह वैक्सीन दक्षिण अफ्रीका में मिले नए स्ट्रेन पर भी कारगर होगी या नहीं, फिलहाल इसपर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed