फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली गुड़ का सेवन, घर बैठे ऐसे करें शुद्धता की पहचान

Thu, 07 Jan 2021 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 07 Jan 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
Learn how to identify genuine and fake jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

सर्दी का मौसम आते ही हम ऐसे खाने या चीजों का सेवन करते हैं जो हमारे शरीर को गर्माहाट दे सकें, क्योंकि इस ठिठुरती ठंड से बचने का यही एक रास्ता होता है। भले ही हम कितने गर्म कपड़े पहन लें, लेकिन जब तक कुछ गर्म चीज खा न लें सर्दी लगना बंद या कम नहीं होती। ऐसे में गुड़ इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। गुड़ का सेवन सर्दियों में काफी ज्यादा किया जाता है, क्योंकि ये हमारे शरीर को गर्माहाट देने का काम करता है। लेकिन सोचिए कि जिस गुड़ का आप सेवन कर रहे हैं और वो नकली हो? तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे असली और नकली गुड़ का पता लगा सकते हैं।

Learn how to identify genuine and fake jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, चीनी शरीर के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होती है। इसलिए इसकी जगह पर गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि ये शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है यानी शरीर में जमा सारी गंदगी को बाहर निकाल फेंकने में मदद करता है। गुड़ की तासीर काफी गर्म मानी गई है। इसलिए लोग सर्दियों में आटे का हलवा बनाते हैं और उसमें चीनी की जगह गुड़ डालते हैं, ताकि शरीर को गर्माहाट मिल सके। गुड़ हमारे शरीर को कई पोषक तत्व प्रदान करता है।

Learn how to identify genuine and fake jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन जिंक और विटामिन- बी समेत कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। वहीं, सर्दियों में इसका सेवन करना तो काफी फायदेमंद होता ही है। जहां एक तरफ गुड़ सेहत को कई फायदे देता है, तो वहीं दूसरी तरफ ये हमारी स्किन के लिए भी बेहद कारगर होता है। लेकिन इसके लिए गुड़ का असली होना जरूरी है। अगर आप गुड़ को पानी में डालते हैं और वो नीचे बैठ जाता है, तो यानी वो नकली गुड़ हो सकता है और अगर गुड़ पानी में घुल जाता है तो फिर वो गुड़ असली हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Learn how to identify genuine and fake jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप गुड़ की चाय बना रहे हैं और आपकी चाय फट जाती है, तो ये संकेत है कि गुड़ में जरूर केमिकल की मिलावट की गई है। असली और नकली गुड़ को पहचानने का सबसे सही तरीका है उसका रंग। जो गुड़ असली होता है उसका रंग गहरे भूले रंग का होना चाहिए, लेकिन अगर गुड़ पीले रंग का है तो समझ लीजिए कि उसमें कुछ न कुछ केमिकल मिले हो सकते हैं। वहीं, गुड़ को चखने से भी असली नकली गुड़ का पता लगा सकते हैं। चखने पर अगर गुड़ थोड़ा नमकीन लगे तो समझ लीजिए कि इसमें खनिज लवणों की उच्च मात्रा है।

विज्ञापन
Learn how to identify genuine and fake jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाजार में नकली गुड़ धड़ल्ले से बिकता है। ऐसे गुड़ में तीन खास तत्व रासयनिक रंग, पाउडर और सोडे की मिलावट की जाती है। इनके जरिए गुड़ को चमकदार, पीले रंग का और वजनदार बनाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके। लेकिन लोग ये भूल जाते हैं कि इस नकली गुड़ का सेहत पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इसके सेवन से आपके पाचन तंत्र के साथ किडनी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए गुड़ की पहचान करना बेहद जरूरी होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed