फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोरोना से बचने के लिए कान ढकना भी जरूरी? जानें ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब

Tue, 12 May 2020 05:08 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 12 May 2020 05:08 PM IST
सार

  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए नाक और मुंह को ढकना जरूरी है।
  • कोविड-19 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है।

विज्ञापन
coronavirus myths information truth red eyes were your ears while going outside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
देश-दुनिया में कोरोना वायरस का प्रभाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे ही इसको लेकर नई- नई बातें भी सामने आ रही हैं। इन बातों से लोगों में भम्र की स्थिति बन रही है। आज हम आपको बताएंगे इन बातों में कितनी सच्चाई है...

 
coronavirus myths information truth red eyes were your ears while going outside
कंजक्टिवाइटिस के कारण भी आंखें लाल होती हैं

क्या आंखें लाल होना कोरोना संक्रमण का लक्षण है

  • कोरोना से संक्रमित लोगों में आंखें लाल होने का लक्षण सामने आया है। परंतु ऐसा नहीं है कि जिस व्यक्ति में यह लक्षण दिख रहा हो वो कोराना पॅाजिटिव हो। आंखें लाल या गुलाबी कंजक्टिवाइटिस के कारण भी होती हैं। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं तो घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, परंतु इसके साथ आपको सांस में तकलीफ, तेज बुखार या खांसी-जुकाम जैसे लक्षण भी हो तो तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करें।

 

coronavirus myths information truth red eyes were your ears while going outside
कोरोना वायरस से बचाव के लिए नाक और मुंह को ढकना जरूरी है

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए क्या कान ढकना जरूरी

  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए नाक और मुंह को ढकना तो जरूरी है, परंतु अभी तक ऐसा कोई मामला सामना नहीं आया है, जिसमें कोरोना वायरस के कान से फैलने की पुष्टि हुई हो। इस वायरस का संक्रमण खांसते और छींकते समय नाक तथा मुंह से निकलने वाले ड्रॉपलेट के जरिए फैलता है। इसलिए जरूरी ये है कि आप अपना नाक और मुंह को ढक कर रखें। आपको कान ढकने की आवश्यकता नहीं है, हालांकि स्वास्थ्यकर्मियों को खुद को पूरी तरह ढ़क कर रखना होता है क्योंकि वो संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं और उनके साथ काफी लंबे समय तक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus myths information truth red eyes were your ears while going outside
- फोटो : PTI

क्या एनडेमिक और पैनडेमिक अलग-अलग होते हैं

  • एनडेमिक और पैनडेमिक उन बीमारियों को कहा जाता है जो तेजी से फैलकर बहुत से लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। इसको लेकर समझा जाता है कि एनडेमिक और पैनडेमिक एक ही होते हैं, परंतु ऐसा नहीं है ये अलग-अलग हैं।


एनडेमिक

  • जिन बीमारियों का फैलाव किसी खास भौगोलिक हिस्से में होता है, उन्हें एनडेमिक कहा जाता है, जैसे कि स्पैनिश फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया आदि। 


 पैनडेमिक

  • ऐसी बीमारियां जिनका फैलाव एक साथ कई देशों में होता है उन्हें पैनडेमिक कहा जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पैनडेमिक नए वायरस से होने वाले संक्रमण हैं और ये एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। 

 

विज्ञापन
coronavirus myths information truth red eyes were your ears while going outside
कोविड-19 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है

कोविड- 19 पैनडेमिक

  • कोविड-19 एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है और ये कई भी किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। इस वायरस का कोई भौगोलिक दायरा नहीं है। ये देश दुनिया में किसी को भी हो सकता है। कोविड- 19 को पैनडेमिक कहा गया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पैनडेमिक का असर अधिक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed