कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत समेत कई देशों में इसकी वैक्सीन को लेकर अच्छी प्रगति है। वहीं दूसरी ओर बीते कुछ महीनों में कोरोना महामारी के इलाज के लिए भी कई दवाएं सामने आई हैं। कोरोना के इलाज में कारगर साबित हुई ड्रग फेविपिराविर को कई कंपनियां अलग-अलग नामों से लॉन्च कर चुकी है। कंपनियों में MSN ग्रुप के अलावा सिप्ला, हेटेरो, ग्लेनमार्क, जेनवर्क्ट फार्मा आदि शामिल हैं। अबतक यह दवा 33 रुपये से लेकर 75 रुपये प्रति टैबलेट की कीमत में उपलब्ध है। गुरुवार को MSN ग्रुप ने 'फेविलो' नाम से सबसे सस्ता वर्जन लॉन्च किया, लेकिन अब एक और कंपनी इससे भी सस्ती दवा उतारने की तैयारी में है।
{"_id":"5f37c1b68ebc3e3d125c0431","slug":"coronavirus-medicine-in-india-lee-pharma-to-launch-favipiravir-at-27-rupees-cheapest-coronavirus-drug-launch-in-india-by-covid-19-drug-favipiravir-at-rupees-33","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Medicine: कोरोना की सबसे सस्ती दवा केवल 27 रुपये में, इस भारतीय कंपनी को मिली उत्पादन की अनुमति","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Medicine: कोरोना की सबसे सस्ती दवा केवल 27 रुपये में, इस भारतीय कंपनी को मिली उत्पादन की अनुमति
Sat, 15 Aug 2020 04:36 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 15 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Medicine
- फोटो : Twitter@RT/Amar Ujala
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
- मिली जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की ली-फार्मा कंपनी एंटी वायरल ड्रग फेपिराविर को फाराविर के नाम से लॉन्च करेगी। यह 200 एमजी की टैबलेट में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत महज 27 रुपये प्रति टैबलेट होगी। हालांकि अभी दवा लॉन्च होने की केवल घोषणा हुई है, लेकिन इस घोषणा के मुताबिक दवा की कीमत यही रही तो यह अबतक की सबसे सस्ती फेविपिराविर ड्रग होगी। अबतक सबसे सस्ती दवा MSN ग्रुप की है। 'फेविलो' नाम की इस दवा के एक टैबलेट की कीमत 33 रुपये है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- मालूम हो कि फेविपिराविर ड्रग कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इलाज में मददगार साबित हुई है, जिसके बाद कई कंपनियां इस दवा को अलग-अलग नामों से भारतीय बाजार में उतार चुकी है। ली-फार्मा के डायरेक्टर रघु मित्रा एल्ला के मुताबिक, इस दवा के उत्पादन के लिए कंपनी को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DGCI) की ओर से अप्रूवल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus drug
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- मालूम हो कि इससे पहले गुरुवार को जेनरिक फार्मा कंपनी MSN ग्रुप ने कोरोना की सबसे सस्ती दवा 'फेविलो' लॉन्च की। हालांकि 200 एमजी फेविपिराविर की एक टेबलेट की कीमत 33 रुपये है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही फेविपिराविर की 400 एमजी टेबलेट भी लॉन्च की जाएगी, ताकि कोरोना मरीजों के लिए डोज में टैबलेट की संख्या कम की जा सके। MSN ग्रुप कंपनी इससे पहले एंटीवायरल ड्रग ऑसेल्टामिविर को ऑस्लो नाम से लॉन्च कर चुकी है।
विज्ञापन
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
फेविपिराविर: यहां जानें अन्य दवाओं की कीमत
| फार्मा कम्पनी | दवा का नाम | कीमत |
| ली-फार्मा | फाराविर | ₹ 27 |
| MSN ग्रुप | फेविलो | ₹ 33 |
| जेनवर्क्ट फार्मा | फेविवेंट | ₹ 39 |
| सन फार्मा | फ्लूगार्ड | ₹ 35 |
| लुपिन | कोविहाल्ट | ₹ 49 |
| हेटेरो | फेविविर | ₹ 59 |
| ब्रिंटन फार्मा | फेविटन | ₹ 59 |
| सिप्ला | सिप्लेंजा | ₹ 68 |
| ग्लेनमार्क फार्मा | फेबिफ्लू | ₹ 75 |