कई लोगों की यह आदत होती है कि वे बिना कुछ सोचे समझे जब भी दर्द या बुखार होता है तो तुरंत दर्द निवारक दवाएं (पेन किलर्स) ले लेते हैं, लेकिन आईसीएमआर यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इसको लेकर एक चेतावनी जारी की है। आईसीएमआर ने सलाह दी है कि लोगों को कई तरह के पेन किलर्स जैसे इबुप्रोफेन (Ibuprofen) लेने से बचना चाहिए, क्योंकि ये कोरोना की गंभीरता को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा ये हृदय रोगियों के लिए भी नुकसानदायक होती है और साथ ही ऐसी दवाओं से किडनी (गुर्दे) की क्षति का खतरा भी बढ़ सकता है।
{"_id":"608abba30a243b3ba47acce1","slug":"coronavirus-information-for-patients-with-hypertension-diabetes-and-heart-diseases-in-view-of-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: क्या आप भी लेते हैं ऐसी दवाएं? बढ़ जाती है कोरोना की गंभीरता, डायबिटीज और दिल के मरीज रहें सतर्क","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: क्या आप भी लेते हैं ऐसी दवाएं? बढ़ जाती है कोरोना की गंभीरता, डायबिटीज और दिल के मरीज रहें सतर्क
Thu, 29 Apr 2021 07:38 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- आईसीएमआर का कहना है कि नॉन स्टेरॉयडल एंटी-इन्फेलेमेट्री ड्रग (NSAID) से लोगों को परहेज करना चाहिए, ऐसी दवाओं का सेवन तभी करें जब डॉक्टर सलाह दें। आईसीएमआर ने सलाह दी है कि अगर बहुत जरूरी हो तो पैरोसिटामोल लें, क्योंकि यह सबसे सुरक्षित दर्द निवारक दवाओं में से एक है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock/Pixabay
क्या डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और दिल के मरीजों को कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है?
- इस बारे में आईसीएमआर का कहना है, 'नहीं, डायबिटीज मरीज, उच्च रक्तचाप के मरीज और दिल के मरीजों को दूसरे स्वस्थ लोगों की तुलना में कोरोना से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा नहीं है।' हालांकि ऐसा देखने में आया है कि इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को कोरोना से गंभीर रूप से बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए ऐसे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डायबिटीज के मरीज बरतें ये सावधानियां
- आईसीएमआर के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों कोरोना से संक्रमित होने का अधिक जोखिम तो नहीं होता है, लेकिन कुछ व्यक्तियों को अधिक गंभीर बीमारी होने का खतरा जरूर होता है और संक्रमित होने पर खराब परिणाम सामने आते हैं। इसलिए, अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और नियमित रूप से (संभव सीमा तक) व्यायाम करें, अपनी दवाएं नियमित रूप से लें और अपने शुगर की जांच करते रहें, ताकि मधुमेह को नियंत्रण में रखा जा सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दवाएं बंद न करें उच्च रक्तचाप और दिल के मरीज
- आईसीएमआर के मुताबिक, उच्च रक्तचाप और दिल के मरीजों को अगर कोरोना का हल्का संक्रमण है तो भी उन्हें समय पर दवा लेना बहुत जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना बंद न करें। कोलेस्ट्रॉल (स्टेटिन) को नियंत्रित करने के लिए दवाओं को जारी रखा जाना चाहिए।