फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: कोरोना की तीसरी लहर कब तक आ सकती है, नेजल वैक्सीन कितनी फायदेमंद होगी?

Sun, 05 Sep 2021 09:25 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 third wave nasal vaccine coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कुछ खास कम नहीं हो रहे हैं, बल्कि इनमें उतार-चढ़ाव चल रहा है, लेकिन रोजाना 40 हजार से अधिक ही नए मरीज मिल रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। कुछ राज्यों में तो संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें केरल, महाराष्ट्र आदि शामिल हैं। केरल सरकार ने तो संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू यानी रात का कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का फैसला किया है। इन बढ़ते मामलों की वजह से देश में तीसरी लहर आने की संभावनाओं को भी काफी बल मिला है। हालांकि देश में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहे हैं। अब तक 67 करोड़ 72 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं, कोरोना से स्वस्थ होने की दर भी 97.43 फीसदी हो गई है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India update covid 19 third wave nasal vaccine coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं, क्या स्थिति गंभीर होने वाली है? 

  • इस सवाल के जवाब में लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'तीसरी लहर की चर्चा काफी दिन से हो रही है, सभी ने अपने-अपने मत दिए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी भी हम दूसरी लहर में हैं। यहां ये कह सकते हैं कि तीसरी लहर पूरी तरह हमारे ऊपर निर्भर करती है। पहली लहर और दूसरी लहर की वजह हम प्रकृति को मान सकते हैं, लेकिन अगर तीसरी और चौथी आती है तो वह प्रवृति पर निर्भर है। इसके लिए बहुत जरूरी है कोविड नियमों का पालन करें। हमें किसी भी तरह की संभावना और लापरवाही को जगह नहीं देनी है।' 
Coronavirus in India update covid 19 third wave nasal vaccine coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

तीसरी लहर कब तक आ सकती है? 

  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'कुछ समय पहले तक लोगों ने काफी आकलन किया था। कई लोगों ने अगस्त में ही तीसरी लहर की संभावना जताई थी और कहा था कि केस छह लाख तक आ सकते हैं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं देखा गया तो लोगों को लग रहा है कि कोरोना चला गया है। ऐसा नहीं है। मेरा आकलन अक्तूबर और नवंबर का है। इसलिए तीन महीने, सितंबर, अक्तूबर और नवंबर बहुत ही सतर्क रहना है। सभी त्योहार इसी बीच आते हैं। अगर हम खुद को अनुशासित रखते हैं तो स्थिति को गंभीर होने से बचा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 third wave nasal vaccine coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों में ब्रेक थ्रू इंफेक्शन हो रहा है, इसे कैसे समझें? 

  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'हमारे पीएम ने पहले ही कहा था कि दवाई भी, कड़ाई भी, यानी वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करना है। हमें इस तरह से समझना होगा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी आप सांस लेंगे और बाहर जाएंगे, इस बीच किसी वजह से वायरस नाक या मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर किसी ने दोनों वैक्सीन लगवा ली है तो बीमारी गंभीर नहीं होगी। इस बीच अगर वायरस अंदर है, तो दूसरे आपसे इंफेक्टेड (संक्रमित) नहीं होंगे। इसलिए कहा जाता है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India update covid 19 third wave nasal vaccine coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

नेजल वैक्सीन कितनी असरदार हो सकती है? 

  • डॉ. सूर्यकांत कहते हैं, 'नेजल वैक्सीन उनके लिए सबसे ज्यादा अच्छी है, जो लोग इंजेक्शन से डरते हैं। दूसरा ये भी कि इसके माध्यम से कम समय में अधिक लोगों तक वैक्सीन पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही अभी देश में तीन वैक्सीन लगाई जा रही हैं, एक और विकल्प हो जाएगा।'  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed